{"_id":"64ed5bd3234dc942290f5247","slug":"agar-malwa-agar-malwa-became-shivamay-on-the-last-monday-of-sawan-baba-baijnath-ride-came-2023-08-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa: सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ आगर मालवा, राजसी ठाठ-बाट के साथ निकली बाबा बैजनाथ की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa: सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ आगर मालवा, राजसी ठाठ-बाट के साथ निकली बाबा बैजनाथ की सवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 29 Aug 2023 08:15 AM IST
सार
Agar Malwa: सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ आगर मालवा, राजसी ठाठ-बाट के साथ निकली बाबा बैजनाथ की सवारी
विज्ञापन
1 of 3
ठाठ-बाट के साथ निकली बाबा बैजनाथ की सवारी
- फोटो : अमर उजाला
सावन के अंतिम सोमवार को नगराधिपति बाबा बैजनाथ पूरे लाव-लश्कर और राजसी ठाट बाट से चांदी की पालकी में सवार होकर दिव्य दर्शन देने नगर भ्रमण पर आए। मंदिर प्रांगण से जैसे ही शाही सवारी प्रारंभ हुई सवारी मार्ग में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा तथा पूरा शहर बाबा बैजनाथ की अगवानी में झुक गया। दुल्हन की तरह सजे सवारी मार्ग पर भक्त बाबा बैजनाथ की एक झलक पाने के लिए उमड़े। लोगों ने घरों की छत,गैलेरी एवं मार्ग के दोनों और खड़े होकर फूलों की वर्षा कर शाही सवारी का स्वागत किया। पूरा आगर नगर "शिव मेरे है, मैं शिव का….." आदि भक्तिगीतों पर नाचते-झूमते हुए भोले के रंग में रंग गया।
Trending Videos
2 of 3
पालकी में शामिल उत्साहित श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
शाही सवारी बाबा बैजनाथ मंदिर प्रांगण से दोपहर 1:30 बजे प्रारंभ हुई। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, विधायक आगर विपिन वानखेड़े, विधायक सुसनेर राणा विक्रम सिंह, सांसद प्रतिनिधि भैरूसिंह चौहान द्वारा पूजन किया। इसके बाद बाबा बैजनाथ चांदी की पालकी में सवार होकर लाव लश्कर के साथ नगर भ्रमण पर निकले। शाही सवारी जिला जेल के सामने पहुंचने पर जेलकर्मियों द्वारा बाबा बैजनाथ को गार्ड ऑनर दिया गया। शाही सवारी लगभग दोपहर 3:30 बजे छावनी नाका पहुंची, जहां बैंड-बाजे, ढोल-तासे की अगवानी एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के कारवां के साथ नगर भ्रमण प्रारंभ हुआ। साथ ही जिले के गांव एवं शहर से आई झंडा-मंडली,भजन मंडली, अखाड़ा दल एवं झांकियां सवारी के साथ जुड़ गई। अखाड़ा दल एक से एक हैरतंगेज करतब दिखाते हुए सवारी मार्ग पर आगे-आगे चले। शाही सवारी छावनी नाका से छावनी झंडा चौक, रातडिया तालाब रोड़, नाना बाजार, सराफा बाजार, अस्पताल चौराहा होते हुए देर रात्रि कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंची, जहां बाबा बैजनाथ का पूजन कर यात्रा समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
भंडारे में शामिल लोग
- फोटो : अमर उजाला
महाप्रसादी का वितरण
बाबा बैजनाथ की शाही सवारी के दिन प्रतिवर्ष अनुसार पुरानी कृषि मंडी प्रांगण में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में सायं 4:00 से भोजन प्रसादी का वितरण शुरू किया गया, जो अनवरत देर रात्रि तक चलता रहा, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी प्राप्त की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X