MP Lok Sabha Election Phase 2: घोड़ी चढ़ने से पहले चुना MP, विदाई से पहले दुल्हन ने दिया वोट, देखें तस्वीरें
MP LS Election 2024 second Phase: आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग बढ़ चढ़कर मतदान करते दिख रहे हैं। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लोग लाइन में खड़े होकर अपने मत डालने का इंतजार कर रहे हैं। बड़ी बात ये है कि मतदान केंद्र पर आपको शेरवानी पहने दूल्हा, लाल जोड़े में दुल्हन, व्हीलचेयर पर बैठे दिव्यांग मतदाता और 80 साल के बुजुर्ग समेत पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाता वोट डालते हुए नजर आ रहे हैं। अब देखिये, लोकतंत्र के महापर्व से जुड़ी मतदान की तस्वीरें

विस्तार









लोकसभा क्षेत्र क्र.07 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 पथरिया की थर्ड जेंडर मतदाता शना तथा सपना ने उत्साह से की लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी।
