सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मानसूनी आफत: नरसिंहपुर में दस इंच बारिश, कई जिलों में हालात बिगड़े, नदी में फंसे 6 को हेलिकॉप्टर से बचाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 28 Jun 2023 06:05 PM IST
सार

बीते 24 घंटों में मध्यप्रदेश के करेली में दस इंच, नरसिंहपुर नौ इंच, मलाजखंड, देवरी, मंडला में साढ़े पांच इंच, बिरसा पांच इंच, लखनादौन, मवई, पनागर में सवा चार इंच, मोहगांव, नारायणगंज में चार इंच कक बारिश हुई है। 
 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today:  Heavy rain worsened the situation in many districts
जबलपुर-पनागर रोड का एक हिस्सा भारी बारिश में बह गया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश में मानसून की अतिसक्रियता कहीं-कहीं मुसीबत बनने लगी है। नरसिंहपुर जिले में बीते 24 घंटे में आठ से दस इंच तक बारिश होने से हालात बिगड़ गए हैं। सभी नदी-नाले उफार पर हैं। घरों में पानी भर गया है। कई रास्ते कट गए हैं। अगले 24 घंटों में पांच जिलों में अतिभारी बारिश की संभावना जताई गई है। 


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कह रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, सागर व शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, इंदौर, उज्जैन व जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, चंबल व रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई। बीते 24 घंटों में मध्यप्रदेश के करेली में दस इंच, नरसिंहपुर नौ इंच, मलाजखंड, देवरी, मंडला में साढ़े पांच इंच, बिरसा पांच इंच, लखनादौन, मवई, पनागर में सवा चार इंच, मोहगांव, नारायणगंज में चार इंच तक बारिश हुई है। 

सिवनी में 6 को बचाने लगाया हेलिकॉप्टर
सिवनी जिले के केवलारी ब्लॉक में खरपडियां गांव में 6 लोग नदी के टापू पर फंस गए। जिन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। इसमें 1 महिला और 5 पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग मवेशी चराने गए थे। यहां अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिससे ये टापू में फंस गए। मौके पर केवलारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर रेस्क्यू की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मैं लगातार मौके पर उपस्थित कलेक्टर और रेस्क्यू ऑपरेशन के अधिकारियों के संपर्क में हूं। 
Trending Videos
MP Madhya Pradesh Weather Update Today:  Heavy rain worsened the situation in many districts
बालाघाट-मंडला नेशनल हाईवे पर डायवर्जन पुल बह गया। - फोटो : सोशल मीडिया
नरसिंहपुर जिले में बीते 24 घंटे में आठ से दस इंच तक बारिश होने से हालात बिगड़ गए हैं। सभी नदी-नाले उफार पर हैं। घरों में पानी भर गया है। कई रास्ते कट गए हैं।  जबलपुर-इटारसी रेलवे ट्रैक पर करेली-नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के बीच बारुरेवा रेलवे पुल की मिट्टी में कटाव हो गया है। डिंडौरी में भी परेशानी बढ़ गई है। यहां की खरमेर नदी उफान पर है। पुलिया-रपटे डूबने से यातायात बाधित हुआ है। बालाघाट-मंडला नेशनल हाईवे पर लामता में मानकुंवर नदी में बनाया गया डायवर्जन पुल बह गया। बालाघाट से मंडला का संपर्क टूट गया है। 

मंडला व सिवनी में छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। प्रशासन के लोग भी लोगों को अलर्ट कर रहे हैं। मंडला जिले में मंगलवार की रात से हो रही अनवरत वर्षा के कारण नदी नाले उफान पर आ गए हैं। कई पुल पुलिया उनके आगोश में समा चुके हैं। सिर्फ ग्रामीण इलाके ही नहीं, नगरीय क्षेत्रों में भी लोगों के घरों में पानी भर रहा है। मंडला सिवनी मार्ग, मंडला नैनपुर मार्ग और मंडला बालाघाट मार्ग बंद हो चुका है। भारी बारिश के कारण नैनपुर से बालाघाट मार्ग के बीच पड़ने वाला गुड्डू गगरिया पुल बह जाने के कारण बालाघाट मार्ग बंद हो गया है। नैनपुर के थांवर नदी पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। नैनपुर -बालाघाट का सड़क मार्ग का संपर्क टूटा चांगोटोला के पास बनाया गया अस्थाई पुल भी बहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today:  Heavy rain worsened the situation in many districts
सड़क में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
शहडोल में पिछले तीन दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बुधवार तड़के से बारिश ने और तेजी पकड़ ली, जिससे जिले के कोयलांचल नगरी धनपुरी की सड़कें नदी में तब्दील हो गई हैं। पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों के घरों और दुकानों के अंदर भी पानी घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। 

तीन दिन में बिजली से चौथी मौत
शहडोल में पिछले तीन दिनों के भीतर चार लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो चुकी हैं। गत दिवस हुई घटना के बाद बुधवार को भी आकाशीय बिजली का कहर जारी रहा। इसमें जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहतरा निवासी विजय सिंह उर्फ चूरू पिता भइया राम सिंह
गोड 32 वर्ष की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। पता चला हैं कि मृतक अपने खेत गया हुआ था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। 

 
MP Madhya Pradesh Weather Update Today:  Heavy rain worsened the situation in many districts
दमोह क्षेत्र में रेलवे पटरी भी पानी में डूब गई। - फोटो : सोशल मीडिया
मानसून ने दमोह जिले में जोरदार तरीके से दो दस्तक दी है पिछले तीन दिनों से लगातार झमाझम वर्षा हो रही है। जिससे जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है और नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। बुधवार को सुबह से हुई वर्षा दोपहर तक जारी रही जिससे कई जगह जलभराव के हालात देखे गए। दमोह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की पटरियां पानी में डूबी दिखाई दी जिससे ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया।

पांच जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि सागर, शहडोल, रीवा व जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, नर्मदापुरम,  भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर व चंबल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक सिवनी, छिंदवाड़ा, देवास, अलीराजपुर, सीहोर जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं यलो अलर्ट के अनुसार नरसिंहपुर, बालाघाट, सागर, छतरपुर, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, मंदसौर, नीमच, गुना, उज्जैन, बड़वानी, झाबुआ, धार, राजगढ़, रायसेन, विदिशा जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जो उत्तर-पूर्व मप्र पर बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र से होकर जा रही है। इसके अतिरिक्त गुजरात और उससे लगे अरब सागर पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन चार मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। वर्षा का सिलसिला अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed