{"_id":"649bf65b474469c1750155fb","slug":"bageshwar-dham-dhirendra-shastri-s-divya-darbar-in-rajgarh-many-women-were-seen-screaming-2023-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Dham: राजगढ़ में लगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, कई महिलाएं चीखती-चिल्लाती नजर आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Dham: राजगढ़ में लगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, कई महिलाएं चीखती-चिल्लाती नजर आई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 28 Jun 2023 02:29 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा चल रही है। दिव्य दरबार लगा तो कई महिलाएं चीखती-चिल्लाती नजर आई। इस दौरान कुछ महिलाओं की सोने की चेन भी चोरी हुई है।
विज्ञापन
1 of 3
धीरेंद्र शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में आयोजित हनुमंत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगा। इसमें उन्होंने आह्वान किया कि जिन लोगो को ऊपरी बाधा, भूत-प्रेत लगे हैं, वे मुट्ठी बांध लें और फूंक मारे। जैसे ही उन्होंने कुछ मंत्रों का जाप किया पंडाल में लगभग 10 से 15 महिला-पुरुष चीखते-चिल्लाते हुए अजीब हरकतें करने लगे। आगे बने हुए हिस्से में पहुंच गए। इससे वहां बैठे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार पूरे देश में प्रसिद्ध है। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से महिला-पुरुष अपनी समस्याओं को दूर करने आते हैं। खिलचीपुर में भी ऐसे कई लोग शामिल हुए। लोगों की अर्जी सुनने के बाद शास्त्री ने मंच से कुछ मंत्रों का उच्चारण किया तो समस्या बताने आए लोग अजीब हरकतें करने लगे। धीरेन्द्र शास्त्री ने उन लोगों को आगे बुलाया। कुछ महिला-पुरुष तो बैरिकेट्स को पकड़कर धक्का मारते भी देखे गए। कुछ महिलाएं जमीन पर लोट लगाने लगी। मंच से ही शास्त्री ने कहा कि बाबा की सेना इन्हें मार लगाओ। ये जितने भी भूत-प्रेत सामने हैं, इनको उठा-उठाकर फेंका जाए। कुछ देर बाद धीरेन्द्र शास्त्री यह कहते हुए निकल गए कुछ देर के बाद हनुमंत कथा सुनाई जाएगी।
2 of 3
बाबा बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में कुछ महिलाएं लोट लगाने लगी।
- फोटो : अमर उजाला
मानसिक रोग या भूत-प्रेत
धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार पर कई सवाल उठ चुके हैं। डॉक्टरों और मनोचिकित्सकों का कहना है कि मानसिक बीमार लोग ही दरबार में पहुंचते हैं और भूत-प्रेत का प्रकोप बताया जाता है। उन्हें उचित इलाज मिले तो ठीक किया जा सकता है। इसके बाद भी कई लोग धार्मिक तरीके से इस मर्ज का इलाज तलाश करते हैं।
3 of 3
बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में बैरिकेट्स हिलाते महिला-पुरुष।
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं की चेन चोरी
कथा सुनने के लिए दरबार में पहुंची कुछ महिलाओ ने थाने का भी रुख किया। उनका कहना था कि अज्ञात महिलाओं ने उनके गले से सोने की चेन चुरा ली है। इसके पूर्व कलश यात्रा में भी एक दर्जन से अधिक महिलाओं की चेन चोरी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने भी मुनादी करवाई थी कि कथा में महिलाएं कीमती जेवर पहनकर न आएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।