फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhatarpur-khajwa-village-sand-dispute-firing-seven-injured-rajnagar-police-investigation

एमपी: छतरपुर में दिनदहाड़े खेत से रेत निकालने के विवाद में चली गोलियां, सात लोग घायल; गांव में तनाव का माहौल

Sat, 01 Aug 2026 09:01 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2026 09:01 AM IST
सार

छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के खजवा गांव में खेत से रेत निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। मारपीट और फायरिंग की घटना में सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें विवाद की पूरी कहानी।

विज्ञापन
chhatarpur-khajwa-village-sand-dispute-firing-seven-injured-rajnagar-police-investigation
विवाद के दौरान की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के खजवा गांव में खेत से रेत निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। घटना में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत खेत के पास से रेत निकालने को लेकर हुई। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों और अवैध हथियारों से हमला तथा फायरिंग तक पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान कई राउंड गोलियां चलीं, जिससे एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के भी तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


जानें कौन-कौन है घायल?
ग्राम खजवा निवासी घायल नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि उनके खेत से अवैध रूप से बालू निकाली जा रही थी। विरोध करने पर आरोपियों ने पहले धमकी दी और बाद में उनके परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हल्कईयां पटेल, बब्बू, देवीदीन, बल्लू, मुकुंदी, अरविंद, जितेन्द्र, रवि सहित कई लोग हथियारों के साथ पहुंचे और मारपीट करते हुए फायरिंग की। उनके अनुसार हल्कईयां और रवि ने कट्टों से गोली चलाई, जिसमें उनके भाई को गोली लगी। उन्होंने बताया कि उनके पिता, दोनों भाई और वह स्वयं घायल हुए हैं, जबकि महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। घायलों में पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा, धर्मदास विश्वकर्मा, नरेन्द्र विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 से 35 लोगों के साथ गांव पहुंचे और हमला कर दिया
घायल पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि जब उन्होंने खेत से बालू निकालने का विरोध किया तो आरोपी वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद करीब 30 से 35 लोगों के साथ गांव पहुंचे और हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों के पास लाठी, बका और अवैध कट्टे थे। मारपीट के दौरान चली गोली उनके पैर में लगी। उन्होंने बताया कि घटना में उनके पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Indore News: बारिश-नमी से बढ़ा संक्रमण, अस्पतालों में लगी मरीजों की लाइनें, पीने का पानी भी दूषित आ रहा


पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि सुबह दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति गोली चलाता दिखाई दे रहा है। दोनों पक्षों का मेडिकल कराया जा रहा है और चोटों की प्रकृति के आधार पर अपराध दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रहे अवैध हथियारों के संबंध में भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद धाराएं तय कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक पक्ष के खेत के पास स्थित बरसाती नाले से दूसरा पक्ष रेत निकाल रहा था, हालांकि इस तथ्य की अभी पुष्टि की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed