मध्य प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद प्रदेश में गुटबाजी बढ़ती जा रही है। इंदौर, खंडवा शहर और ग्रामीण अध्यक्ष को होल्ड करने के बाद बुधवार को रीवा और सीधी कांग्रेस अध्यक्षों के पदों पर भी नियुक्तियों को होल्ड करने के पत्र जारी किए गए। हालांकि, कांग्रेस ने दोनों शहरों के अध्यक्षों के होल्ड करने के आदेशों को फर्जी बताया। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि जनता भी कांग्रेस को ही होल्ड पर रखने वाली है।
MP News: कांग्रेस में इंदौर के बाद खंडवा के अध्यक्ष भी 'होल्ड', शिवराज बोले- जनता भी कांग्रेस को करेगी होल्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 08 Feb 2023 10:23 PM IST
सार
मध्य प्रदेश कांग्रेस नवंबर में होने वाले चुनाव से पहले ही नेताओं की आपसी खिंचतान से परेशान हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में नई कार्यकारिणी के साथ ही महामंत्री, उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। इसके बाद पार्टी के अंदर गुटबाजी बढ़ गई।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X