{"_id":"69b3fa54e51172e00508e238","slug":"mp-news-gift-to-ladli-sisters-before-navratri-cm-mohan-yadav-transferred-rs-1836-crore-to-their-accounts-2026-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: नवरात्रि से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा, सीएम मोहन यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नवरात्रि से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा, सीएम मोहन यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 13 Mar 2026 05:21 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नवरात्रि से पहले लाड़ली बहना योजना की 34वीं किश्त जारी करते हुए 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। ग्वालियर के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 121 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नवरात्रि से पहले प्रदेश की लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात देते हुए लाड़ली बहना योजना की 34वीं किश्त जारी की। ग्वालियर जिले के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500 रुपये की दर से कुल 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 121 करोड़ रुपये की लागत के 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन से हुई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद महिलाओं पर पुष्पवर्षा की और हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र, स्व-सहायता समूहों के चेक तथा मुद्रा योजना के चेक भी वितरित किए।
Trending Videos
सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : अमर उजाला
विकास कार्यों की भी दी सौगात
मुख्यमंत्री ने बताया कि भितरवार क्षेत्र में 122 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई है। इसमें 40 करोड़ रुपये की लागत से सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण और एक नए पुल का भूमिपूजन शामिल है। डबरा के जौरासी गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक के दूसरे चरण के लिए 12.5 हजार करोड़ रुपये के कार्य का भूमि पूजन प्रस्तावित है। कुलैथ, डबरा और मुरार में 50-50 सीट के बालक-बालिका छात्रावास बनाए जा रहे हैं। आईएसबीटी के पास 7 करोड़ रुपये की लागत से श्रमिक विश्रामगृह का निर्माण भी किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल ननि में बिना काम के फर्जी बिलों से करोड़ों का भुगतान,लोकायुक्त ने रिकॉर्ड जब्त कर शुरू की जांच
सीएम ने यह घोषणाएं भी की
- भितरवार के पीएचसी को सिविल अस्पताल में अपग्रेड किया जाएगा
- घाटीगांव के उप स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन होगा
- भितरवार और घाटीगांव में आईटीआई केंद्र स्थापित किए जाएंगे
- मां शबरी मंदिर के भव्य निर्माण के लिए भूमि सर्वे कराया जाएगा
- संस्कृति विभाग के माध्यम से भगवान देवनारायण मंदिर में आयोजन होंगे
ये भी पढ़ें- MP News: आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी, गलत पैकेज और धोखा देकर लिया आर्थिक लाभ, दो अस्पतालों पर गिरी गाज
लिखी जा रही विकास की नई इबारत
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में बहनों को प्रतिमाह 3000 रुपये तक देने का लक्ष्य रखा गया है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है और किसानों व महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं।

कमेंट
कमेंट X