{"_id":"69adba7976150a6672084477","slug":"t-20-world-cup-final-india-s-spectacular-win-over-new-zealand-cm-says-our-players-are-the-best-in-the-worl-2026-03-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T-20 Wrld Cup Final: भारत की न्यूजीलैंड पर शानदार जीत, सीएम बोले- हमारे खिलाड़ी विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
T-20 Wrld Cup Final: भारत की न्यूजीलैंड पर शानदार जीत, सीएम बोले- हमारे खिलाड़ी विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:42 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 विश्व कप जीतने पर टीम और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए अनुशासन, परिश्रम और देशप्रेम के साथ विश्व में अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
विज्ञापन
1 of 3
सीएम डॉ. यादव ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा T-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबला जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और समस्त राष्ट्रवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैच देखने के बाद मैच के विजयी क्षण की खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भारत इस विजय का हकदार था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर सर्वश्रेष्ठ थे और सर्वश्रेष्ठ हैं। वे वर्ल्ड चैम्पियन की तरह ही खेले, एक बार फिर यह सिद्ध हो गया है कि अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र प्रेम के भाव के साथ खेलते हुए खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल होते हैं।
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत से रंग पंचमी पर पूरे देश में दीपावली का उत्साह और उल्लास है...
टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता
- फोटो : अमर उजाला
यह हर्ष और गर्व का क्षण: मुख्यमंत्री
उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में लगभग 2 वर्ष पूर्व भी भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हरा कर वर्ल्ड कप जीता था। आज न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने क्रिकेट के इतिहास में दोबारा गौरवशाली अध्याय जोड़ दिया है। यह बहुत हर्ष और गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों ने भी जिस राष्ट्र प्रेम का परिचय दिया और खिलाड़ियों का प्रोत्साहन किया है वो बेमिसाल है।
सीएम डॉ. यादव क्रिकेट मैच देखते हुए
- फोटो : अमर उजाला
चयनकर्ताओं को श्रेष्ठ खिलाड़ियों के चयन पर बधाई
मुख्यमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को भी श्रेष्ठ खिलाड़ियों के चयन के लिए हार्दिक बधाई दी है। डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंडया, अर्शदीप, किशन और संजय सैमसन और टीम के सभी खिलाड़ियों ने अच्छे खेल के साथ सूझबूझ का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिकेट सहित सभी खेलों और खिलाड़ियों का हौसला निरंतर बढ़ाया है। भारत के जांबाज, प्रतिभाशाली और राष्ट्र का मान बढ़ाने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों को पूरा राष्ट्र बधाई दे रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X