मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रंग पंचमी के अवसर पर अशोकनगर जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। रविवार को उन्होंने करीब 115 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से तैयार और प्रस्तावित 50 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने करीला माता धाम में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए।
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने वनोपज, कृषि आधारित उत्पादों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने जिले की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सात महिलाओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। इनमें विद्यालय भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुल निर्माण, सड़कों के विकास तथा करीला धाम परिसर में विभिन्न सुविधाओं के निर्माण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें- MP News: दिग्विजय सिंह बोले- राज्यसभा का तीसरा कार्यकाल नहीं चाहता, कांग्रेस के लिए आखिरी सांस तक करूंगा काम
सरकारी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कर रही काम-सीएम
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है। साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें उच्च पदों पर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- रंगों में डूबा भोपाल: इंदौर गेर की तर्ज पर निकला भव्य चल समारोह, ढोल-ताशों और गुलाल से सराबोर हुआ पुराना शहर
दीपनाखेड़ा से करीलाधाम तक सड़क निर्माण को स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है और किसानों के हित में कई योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सालाना 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की। उन्होंने ग्राम दीपनाखेड़ा से करीला धाम तक लगभग 10 किलोमीटर सड़क के निर्माण को स्वीकृति देने की घोषणा की और जिला प्रशासन को करीला धाम के विकास के लिए समग्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें- MP News: मेडिकल कॉलेजों में 8 हजार जूनियर डॉक्टर कल से हड़ताल पर, OPD बंद करेंगे, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी
सीएम ने करीला धाम में माता जानकी के दर्शन किए
इससे पहले मुख्यमंत्री ने करीला धाम पहुंचकर माता जानकी के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली भी खेली। उन्होंने कहा कि करीला धाम आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता जानकी के दर्शन के लिए आते हैं। यह पवित्र स्थल महर्षि वाल्मीकि, माता सीता और लव-कुश की कथा से जुड़ा हुआ है और भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया है।
ये भी पढ़ें- रंगपंचमी पर कांग्रेस का सियासी रंग: पटवारी के आवास पर होली मिलन में जुटे दिग्विजय समेत सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता

कमेंट
कमेंट X