फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Sandipani School in Berasia inaugurated; Chief Minister announces Bhopal-Berasia four-lane road.

MP News: बैरसिया में बने सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने भोपाल-बैरसिया फोरलेन की घोषणा की

Sun, 02 Aug 2026 07:45 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 02 Aug 2026 07:45 PM IST
सार

बैरसिया को 50.74 करोड़ रुपये की लागत से बना आधुनिक सांदीपनि विद्यालय मिला है। विद्यालय के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल-बैरसिया मार्ग को फोरलेन बनाने की घोषणा भी की।

विज्ञापन
MP News: Sandipani School in Berasia inaugurated; Chief Minister announces Bhopal-Berasia four-lane road.
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को बैरसिया में करीब 50.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक नए विद्यालय भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा के नए युग की शुरुआत है। यह विद्यालय आधुनिक सुविधाओं के साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगा। करीब 35 एकड़ क्षेत्र में बने विद्यालय परिसर का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री ने पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता जीवन देते हैं, जबकि गुरु और विद्यालय व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। अच्छे शिक्षक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र की अमूल्य संपदा बनाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन और जीवन मूल्यों की पाठशाला भी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दतिया विधानसभा का फैसला कल: गांवों की बढ़त, शहर की चुप्पी और भाजपा-कांग्रेस के भीतरघात पर टिकी सबकी नजर
विज्ञापन


भारत की पहचान गुरु-शिष्य परंपरा से 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की पहचान उसकी गुरु-शिष्य परंपरा और ज्ञान संस्कृति से रही है। इसी परंपरा को आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से प्रदेश में सांदीपनि विद्यालय विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक बनना भी है। युवा अपनी रुचि के अनुसार डॉक्टर, इंजीनियर, किसान, उद्यमी, पत्रकार, वकील या प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की प्रगति में योगदान दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक भविष्य के लिए क्यों अहम? जीत और हार के अलग-अलग मायने

विद्यार्थी ज्ञान के साथ संस्कार का आह्वान किया
डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2047 में जब देश स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब आज के विद्यार्थी विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान के साथ संस्कार और सेवा-भाव अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बैरसिया के समग्र विकास के लिए भोपाल-बैरसिया मार्ग को फोरलेन बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इससे राजधानी से बैरसिया की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम में बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने विद्यालय को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा बैरसिया में रोड-शो कर नागरिकों का अभिवादन भी किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed