सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

रफ्तार बनी काल: सड़क हादसों में सात लोगों की मौत, देवास में पिता-पुत्र तो शिवपुरी में दादी-पोते ने दम तोड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 04:42 PM IST
सार

मध्य प्रदेश बेलगाम होती रफ्तार कई लोगों की जान ले रही है। बीते 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। देवास में पिता-पुत्र की जान गई है तो शिवपुरी में दादी-पोते ने दम तोड़ा है। 

विज्ञापन
Seven people died in road accidents in Madhya Pradesh
शिवपुरी हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश बेलगाम होती रफ्तार कई लोगों की जान ले रही है। बीते 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। देवास में पिता-पुत्र की जान गई है तो शिवपुरी में दादी-पोते ने दम तोड़ा है। 


शिवपुरी की खूबत घाटी में ट्रक से भिड़ी बोलेरो, तीन की मौत
हादसा शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र की खूबत घाटी में हुआ है। बताया गया कि मनियर क्षेत्र के बीज गोदाम के पास रहने वाले एक ही परिवार के लोग बोलेरो (एमपी 33 सी 8310) से गोवर्धन गिरिराज जी के परिक्रमा देकर लौट रहे थे। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे बोलेरो वाहन सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के खूबत घाटी से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान बोलेरो वाहन की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में 55 वर्षीय शांति पति रामप्रसाद राठौर, 35 वर्षीय परमानंद पिता बंटी राठौर, 15 वर्षीय अनुराज राठौर की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
 
Trending Videos
Seven people died in road accidents in Madhya Pradesh
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : सोशल मीडिया
देवास में भीषण हादसा, पिता-पुत्र की मौत
देवास के मक्सी रोड पर चिड़ावद के पास बुधवार रात शादी समारोह में शामिल होकर तराना लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। हादसे में कार सवार बद्री लाल सोनी और बेटा नीलेश सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ममता सोनी, कृष्णा सोनी और शिवाय सोनी गंभीर घायल हो गए सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया। जहां गंभीर हालत के चलते तीनों को इंदौर रैफर कर दिया गया है।  पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Seven people died in road accidents in Madhya Pradesh
दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर में कार और बाइक की टक्कर में यूपी के दो युवकों की मौत
छतरपुर जिले के हरपालपुर में दर्दनाक हादसे में यूपी के दो युवकों की मौत हो गई। झांसी मिर्ज़ापुर रोड पर कारऔर बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी एक बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं दूसरे की इलाज के दौरान जान चली गई। टक्कर के बाद बाइक करीब 100 फ़ीट तक कार में चिपककर घिसटती रही। हादसे में बाइक और कार के परख्च्चे उड़ गए हैं। हादसे में उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के महोबकंठ थाना अंतगर्त ग्राम गढ़ो निवासी 52 वर्षीय मलखान पिता आलम कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed