{"_id":"63906dc65f7d18007f0d997e","slug":"mp-news-orio-and-sheru-to-replace-mani-and-monty-in-the-security-squad-of-raja-bhoj-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा 'ओरियो' और 'शेरू' को, 'मणि' और 'मोंटी' हुए रिटायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा 'ओरियो' और 'शेरू' को, 'मणि' और 'मोंटी' हुए रिटायर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 07 Dec 2022 04:11 PM IST
सार
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट के सुरक्षा दस्ते में दस साल सेवा देने के बाद मणि और मोंटी रिटायर हो गए। उनकी जगह ओरियो और शेरू ने ली। पूरे उत्साह के साथ दोनों को विदाई दी गई।
विज्ञापन
1 of 3
राजा भोज एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी स्टाफ से रिटायर हुए मोंटी और मणि।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का खास कार्यक्रम था। दस साल सेवा दे चुके श्वान 'मणि' और 'मोंटी' को समारोहपूर्व विदाई दी गई। उनकी जगह 'ओरियो' और 'शेरू' ने ली। विदाई और स्वागत का यह समारोह बहुत खास था। परेड के तौर पर खुली जीप में मणि और मोंटी को विदा किया गया। उनके हैंडलर्स को भी इस दौरान सम्मानित किया गया।
भोपाल में एयरपोर्ट सिक्योरिटी ग्रुप की यूनिट लाइन में दस साल से सेवारत मणि और मोंटी का रिटायरमेंट बड़ी धूमधाम से मनाया गया। औपचारिक रूप से उनकी जगह ओरियो और शेरू का स्वागत भी किया गया। रिटायर होने वाले मणि और मोंटी की दस साल की सेवा पूरी हुई। रांची के डॉग ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग लेकर ही इन दोनों ने भोपाल एयरपोर्ट पर सेवा शुरू की थी। ओरियो और शेरू ने भी वहीं पर ट्रेनिंग ली है। यह चारों ही डॉग्स लैब्राडोर ब्रीड के हैं, जो अपनी सूंघने-समझने की शक्ति की वजह से पूरी दुनिया में खोजी कुत्तों के तौर पर तैनात किए जाते रहे हैं। एयरपोर्ट की सुरक्षा में लंबे समय से खोजी कुत्तों को शामिल किया गाय था। यह संदिग्ध वस्तु की पहचान करने में ट्रेन्ड होते हैं। इससे सुरक्षा कार्यों में मदद मिलती है।
Trending Videos
2 of 3
राजा भोज एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी स्टाफ से रिटायर हुए और नए आए डॉग्स।
- फोटो : अमर उजाला
रस्सी से खींचने का कार्यक्रम भी हुआ
रिटायर हुए और नए आए स्पेशल डॉग्स को एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी और डिप्टी कमांडेंड मान सिंह ने सम्मानित किया। उनके सम्मान में रस्सी खींचने का कार्यक्रम भी हुआ। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि रिटायर होने वाले दोनों स्पेशल डॉग्स को कैनल में रखा गया है। यहां इनका खास ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
राजा भोज एयरपोर्ट पर नए डॉग्स को ओपन जीप में रस्सी से खींचकर लाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
इशारों में ही कर देते हैं पूरा काम
एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने इस अवसर पर कहा कि सुरक्षा दस्ते में शामिल डॉग्स भी सिक्योरिटी फोर्स का हिस्सा हैं। भले ही यह इंसान की भाषा नहीं समझ सकते, लेकिन इशारों में ही काम पूरा कर देते हैं। डिप्टी कमांडेंट मान सिंह ने नए डॉग स्क्वॉड का स्वागत किया और उनके हैंडलर्स को शुभकामनाएं दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X