Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal sbi bank locker gold jewellery missing former rera chairman ap srivastava

भोपाल: एसबीआई लॉकर से पूर्व रेरा चेयरमैन के जेवर गायब, साबुत मिला ताला; दुबई से बेटी आई तो हुआ खुलासा

Fri, 13 Nov 2026 06:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 13 Nov 2026 06:59 PM IST
सार

भोपाल में एसबीआई की आईआईएफएम परिसर स्थित शाखा के संयुक्त लॉकर से रेरा के पूर्व चेयरमैन एपी श्रीवास्तव और उनकी बेटियों के सोने के जेवर गायब मिले। दुबई से बेटी सुरभि के गहने लेने पहुंचने पर मामला सामने आया। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कराई है। फिलहाल लिखित शिकायत और एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन
bhopal sbi bank locker gold jewellery missing former rera chairman ap srivastava
Crime Demo - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी स्थित भारतीय वन प्रबंध संस्थान परिसर में संचालित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक लॉकर में रखे पूर्व रेरा चेयरमैन और उनकी बेटियों के सोने के बहुमूल्य आभूषण रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं। यह पूरी घटना लिंक रोड नंबर-3 स्थित शाखा के लॉकर नंबर 502 से जुड़ी है। बृहस्पतिवार को जब दुबई से भोपाल पहुंची बेटी अपने पिता के साथ बैंक लॉकर खोलने पहुंची, तो अंदर रखे गहने नदारद मिले। ताज्जुब की बात यह है कि लॉकर का ताला टूटा हुआ नहीं मिला है।
विज्ञापन


ताला साबुत मिलने से गहराया रहस्य
सूचना मिलने के बाद पुलिस बल और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने बैंक परिसर में पहुंचकर लॉकर का बारीकी से निरीक्षण किया। शुरुआती पड़ताल में लॉकर का ताला पूरी तरह सुरक्षित पाया गया और उसके हैंडल पर किसी भी व्यक्ति की उंगलियों के निशान नहीं मिले। लॉकर खोलते समय चाबी लगाने में काफी परेशानी हो रही थी और अत्यधिक प्रयास के बाद ही ताला खुला था। ताला टूटा न होने के कारण पुलिस अधिकारी अब इस बिंदु पर जांच केंद्रित कर रहे हैं कि लॉकर को किसी डुप्लीकेट चाबी या लॉक से छेड़छाड़ करके तो नहीं खोला गया। इसके साथ ही जांच टीम बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने की योजना बना रही है, ताकि लॉकर कक्ष तक पहुंचने वाले संदिग्ध लोगों की आवाजाही का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बाबा बागेश्वर के बयान पर छतरपुर में तनाव: समर्थकों ने हाईवे किया जाम तो यादव महासभा का विरोध जारी; गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त खातेदारों को दी गई सूचना
पूर्व रेरा चेयरमैन एपी श्रीवास्तव ने 13 दिसंबर, 2024 को अपनी बेटियों सुरभि और श्रुति के साथ मिलकर यह लॉकर संयुक्त रूप से आवंटित कराया था। इस लॉकर के लिए वे सालाना 2,380 रुपये किराया चुका रहे थे। उनकी एक बेटी सुरभि दुबई में रहती हैं, जबकि दूसरी बेटी श्रुति बंगलूरू में निवास करती हैं। बृहस्पतिवार को सुरभि जब अपने आभूषण लेने बैंक पहुंचीं, तब इस चोरी का खुलासा हुआ। पीड़ित परिवार के पास लॉकर में रखे गए सभी सोने के जेवरों की तस्वीरें उपलब्ध हैं। चूंकि यह संयुक्त लॉकर खाता है, इसलिए परिवार ने बंगलूरू में रह रही दूसरी बेटी श्रुति को भी भोपाल बुलाया है, ताकि उनसे भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा सके।

दूसरे बैंक लॉकर की जांच जारी
गायब हुए आभूषणों की सटीक स्थिति और विवरण स्पष्ट करने के उद्देश्य से पूर्व अधिकारी पंजाब नेशनल बैंक में स्थित अपने एक अन्य लॉकर की भी जांच कर रहे हैं। वहां रखे सामान का मिलान करने के बाद ही गायब हुए जेवरों की वास्तविक सूची और मूल्य का सही आकलन हो सकेगा। कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली थी, जिसके तुरंत बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत प्रस्तुत नहीं की गई है और न ही मामला दर्ज किया गया है। दूसरा लॉकर देखने के बाद लिखित आवेदन मिलने पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed