सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: सीएम रोज पौधा लगा रहे, वन विभाग के मुखिया ने छंटनी की अनुमति लेकर राजधानी में ही कटवा दिए 29 पेड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 04 Dec 2022 11:05 PM IST
सार

अपर आयुक्त चंद्रप्रताप गोहिल ने कहा कि दानिश नगर में पांच-छह माह पहले पेड़ों की छंटनी की अनुमति मांगी गई थी। वहां कुछ दिन पहले छंटनी की जगह पेड़ काट दिए गए। इस मामले में नोटिस जारी किया गया है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
MP News: State's Forest Force Chief got permission from Bhopal Nani to cut down 29 trees in his colony
दानिश नगर में छंटनी की अनुमति लेकर पेड़ ही कटवा दिए - फोटो : अमर उजाला

राजधानी भोपाल के दानिश नगर स्थित पार्क में पेड़ों की छंटाई के नाम पर 29 पेड़ों को काट दिया गया। यह अनुमति मध्य प्रदेश के वन बल प्रमुख पीसीसीएफ आरके गुप्ता की तरफ से मांगी गई थी। अब स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिनके जिम्मे प्रदेश के पेड़ों को बचाने की जिम्मेदारी है, वहीं उनको नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब वे दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैंं। हद तो यह है कि इस मामले में नगर निगम कार्रवाई के नाम पर जांच करने की खानापूर्ति कर रहा है।

बता दें कि दानिश नगर पार्क में यूकेलिप्टस के 80 से ज्यादा पेड़ लगे हुए थे। इसमें स्थानीय लोगों ने भी पार्क में हरियाली बढ़ाने के लिए पेड़ लगाए गए थे। यहां पर मध्य प्रदेश के वन बल प्रमुख पीसीसीएफ आरके गुप्ता का भी घर है। उन्होंने कुछ माह पहले करीब 80 पेड़ों की छंटनी करने की अनुमति मांगी थी। नगर निगम की तरफ से अनुमति मिलने के बाद कुछ दिन पहले पेड़ों की छंटनी करने के बजाए 29 पेड़ को जड़ से ही काट दिया गया। अब इस मामले में स्थानीय लोगों ने नगर निगम को शिकायत की है।  स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर पेड़ों को काटने के बाद उसके बचे तने को भी जलाया गया। जिससे पार्क के अंदर आसपास के दूसरे पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। 

Trending Videos
MP News: State's Forest Force Chief got permission from Bhopal Nani to cut down 29 trees in his colony
दानिश नगर के पार्क में आग लगाने के बाद जले पेड़ - फोटो : अमर उजाला

दानिश नगर निवासी अंशु गुप्ता का कहना है कि मुख्यमंंत्री शिवराज सिंह चौहान हरियाली बढ़ाने के लिए जनता से पौधारोपरण करने की अपील कर रहे हैं। लोगों का जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ पर पौधे लगाने प्रेरित कर रहे हैं। वे खुद रोज एक पौधा लगा रही है। इधर उनके वन विभाग के प्रमुख पेड़ों को कटवा रहे हैं। उन्होंने मांग कि पर्यावरण और हरियाली को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होना चाहिए। उनका कहना है कि कुछ साल पहले ही इस पार्क को विकसित किया गया था और यहां पर 40 साल पुराने पेड़ लगे हुए हैं। जिनका बेरहमी से कत्ल किया गया है और उसके बाद पार्क में आग भी लगा दी गई। जिसके कारण अन्य पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: State's Forest Force Chief got permission from Bhopal Nani to cut down 29 trees in his colony
दानिश नगर पार्क में आग लगाने के दौरान रात का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में वन विभाग के पीसीसीएफ आरके गुप्ता का कहना है कि दानिश नगर में 40 साल पुराने पड़े थे, जिनकी टहनियों के गिरने से गाड़ी को नुकसान भी पहुंचा था। उनकी छंटनी के लिए अनुमति ली गई थी, लेकिन मजदूरों ने लापरवाही कर कुछ पेड़ काट दिए। हमें जानकारी मिलने पर काम रुकवा दिया। आग लगने की बात झूठी है। 

वहीं, भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त चंद्रप्रताप गोहिल का कहना है कि दानिश नगर में पांच-छह माह पहले पेड़ों की छंटनी की अनुमति मांगी गई थी। इसकी जगह उन्होंने पेड़ की काट दिए। इस मामले में जांच की जा रही है। साथ ही नोटिस जारी किया गया है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अधिकतम 5 हजार रुपये प्रति पेड़ के अनुसार जुर्माने का प्रावधान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed