Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: 22 New Medical Colleges to Open in Two Years, 12,000 More MBBS Seats to Be Added

एमपी: दो साल में मध्यप्रदेश में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, 12 हजार सीटें बढ़ेंगी, सीएम ने की समीक्षा बैठक

Fri, 13 Nov 2026 07:57 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 13 Nov 2026 07:57 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में मेडिकल शिक्षा का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। अगले दो साल में 22 नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने का लक्ष्य है। इससे प्रदेश में एमबीबीएस की सीटें 6050 से बढ़कर 18,050 हो जाएंगी। 
 

विज्ञापन
MP: 22 New Medical Colleges to Open in Two Years, 12,000 More MBBS Seats to Be Added
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आने वाले दो साल अहम होने वाले हैं। प्रदेश में अगले दो वर्षों में 22 नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी है। इनके शुरू होने और मौजूदा मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने से एमबीबीएस की कुल सीटें 6050 से बढ़कर 18,050 हो जाएंगी। यानी प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई के लिए 12 हजार से अधिक अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मेडिकल कॉलेजों के निर्माण और संचालन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने बैतूल, कटनी, धार और पन्ना में पीपीपी मॉडल पर बन रहे मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और तय समयसीमा में इनका संचालन शुरू कराने को कहा। वहीं, मुरैना, गुना, भिंड, टीकमगढ़, अशोकनगर, बालाघाट, सीधी, खरगोन, शाजापुर, रायसेन और झाबुआ में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए तत्काल नई निविदाएं जारी करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल: एसबीआई लॉकर से पूर्व रेरा चेयरमैन के जेवर गायब, साबुत मिला ताला; दुबई से बेटी आई तो हुआ खुलासा
विज्ञापन


11 जिलों में नए सिरे से शुरू होगी प्रक्रिया
प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों के विस्तार की योजना के तहत 11 जिलों में पीपीपी मॉडल पर नए कॉलेज स्थापित किए जाने हैं। इनके लिए पहले जारी प्रक्रिया के बाद अब नए सिरे से निविदाएं जारी की जाएंगी। इसके अलावा एक नया निजी मेडिकल कॉलेज भी प्रस्तावित है। सरकार का लक्ष्य इन सभी 22 नए मेडिकल कॉलेजों को आगामी दो वर्षों में संचालित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: साइबर हमले की आशंका के बीच राज्य में बाईस सरकारी वेबसाइटें बंद, अलर्ट के बाद उठाया कदम

छह सरकारी कॉलेजों का काम भी अंतिम चरण में
प्रदेश में पहले से 20 सरकारी और 14 निजी मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इनमें कुल 6050 एमबीबीएस सीटें हैं। इसके अलावा छह नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों पर काम चल रहा है। छतरपुर, दमोह और बुधनी में भवन निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि उज्जैन, राजगढ़ और मंडला में निर्माण कार्य जारी है। वहीं, बैतूल, कटनी, धार और पन्ना के मेडिकल कॉलेजों के संचालन के लिए अनुबंध भी हो चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में सांची दूध भी हुआ महंगा: प्रति लीटर चार रुपये तक बढ़े दाम, जानें अब कितनी कीमत चुकानी होगी

56 मेडिकल कॉलेजों का होगा नेटवर्क
सरकार की योजना के मुताबिक नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और मौजूदा संस्थानों में सीटें बढ़ाने के बाद प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 56 और एमबीबीएस सीटें 18,050 हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी प्रस्तावों पर समयबद्ध तरीके से काम करने और सीटों में वृद्धि की संभावनाओं का परीक्षण करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed