{"_id":"6af716c6172227d8cb0af4f4","slug":"sanchi-milk-price-hike-madhya-pradesh-new-rates-from-november-14-2026-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में सांची दूध भी हुआ महंगा: प्रति लीटर चार रुपये तक बढ़े दाम, जानें अब कितनी कीमत चुकानी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में सांची दूध भी हुआ महंगा: प्रति लीटर चार रुपये तक बढ़े दाम, जानें अब कितनी कीमत चुकानी होगी
Fri, 13 Nov 2026 07:25 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 13 Nov 2026 07:25 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में सांची पैक्ड दूध की नई दरें 14 नवंबर 2026 से लागू होंगी। एमपीसीडीएफ ने दूध की विभिन्न श्रेणियों में प्रति लीटर एक से चार रुपये तक बढ़ोतरी की है। फुल क्रीम दूध अब 74 रुपये और स्टैंडर्ड दूध 67 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। लागत बढ़ने को मूल्य वृद्धि की वजह बताया गया है।
विज्ञापन
सांची ने भी बढ़ाए दूध के दाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में दुग्ध उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़ी है। अमूल के बाद अब मध्य प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (एमपीसीडीएफ) ने सांची पैक्ड दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। नई दरें 14 नवंबर 2026 से लागू होंगी। डेयरी फेडरेशन ने दूध की विभिन्न श्रेणियों में प्रति लीटर एक रुपये से लेकर चार रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
नई दरों का विवरण
संशोधित मूल्य सूची के अनुसार अब ग्राहकों को एक लीटर फुल क्रीम दूध के लिए 74 रुपये देने होंगे। पहले इसकी कीमत 70 रुपये थी। इसी प्रकार 500 मिलीलीटर का फुल क्रीम पैकेट 35 रुपये से बढ़कर 37 रुपये का हो गया है। एक लीटर स्टैंडर्ड दूध अब 63 रुपये के बजाय 67 रुपये में मिलेगा, जबकि इसका आधा लीटर का पैकेट 32 रुपये से बढ़कर 34 रुपये का हो गया है।
टोन्ड दूध की कीमत में भी संशोधन किया गया है। एक लीटर टोन्ड दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 59 रुपये और 500 मिलीलीटर पैकेट की कीमत 29 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा गाय का एक लीटर दूध अब 64 रुपये में उपलब्ध होगा। डबल टोन्ड 500 मिलीलीटर पैकेट 27 रुपये से बढ़कर 28 रुपये, स्किम्ड दूध एक लीटर 47 रुपये से बढ़कर 49 रुपये तथा 500 मिलीलीटर पैकेट 24 रुपये से बढ़कर 25 रुपये हो गया है। चाह अथवा अमृत दूध एक लीटर 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये और टी स्पेशल एक लीटर 56 रुपये से बढ़कर 58 रुपये प्रति लीटर की दर पर मिलेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एसबीआई लॉकर से पूर्व रेरा चेयरमैन के जेवर गायब, साबुत मिला ताला; दुबई से बेटी आई तो हुआ खुलासा
लागत में बढ़ोतरी का असर
दूध की यह नई दरें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और बुंदेलखंड दुग्ध संघों के विपणन क्षेत्रों में प्रभावी होंगी। मध्य प्रदेश के बाहर भी जिन इलाकों में दुग्ध संघ सांची दूध की बिक्री करते हैं, वहां भी इसी अनुपात में मूल्य वृद्धि लागू की जाएगी।
एमपीसीडीएफ के प्रबंध संचालक जयदेव बिस्वास ने बताया कि दूध की खरीद, पैकिंग सामग्री और परिवहन व्यय लगातार बढ़ रहा है। दुग्ध संघों का वित्तीय संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से दूध की दरों में बढ़ोतरी करना अनिवार्य हो गया था।
अन्य कंपनियों के भी बढ़े दाम
सांची से पहले अमूल ने भी 12 नवंबर से अपनी कीमतें बढ़ा दी थीं। अमूल ने प्रति लीटर दो से चार रुपये तक का इजाफा किया था। अमूल गोल्ड का एक लीटर का पैकेट 70 रुपये के बजाय 74 रुपये और अमूल फ्रेश 57 रुपये से बढ़कर 59 रुपये हो चुका है। लगातार दो प्रमुख ब्रांडों के दाम बढ़ने से आम जनता के घरेलू बजट पर असर पड़ेगा।