सब्सक्राइब करें

CM in Jabalpur: जबलपुर में लगी चौपाल, सीएम शिवराज ने कहा- केंद्र व राज्य सरकारों का लक्ष्य है गरीब कल्याण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Jun 2022 07:14 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में थे। उन्होंने जबलपुर उत्तर विधानसभा के संत रविदास भवन में आयोजित चौपाल में जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। हमारी सरकार ने तय किया है कि प्रदेश में कोई भूखा नहीं रहेगा, कोई व्यक्ति ऐसा नहीं होगा जिसके सर पर छत न हो। न ही किसी गरीब का बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित रहेगा।
 
विज्ञापन
CM in Jabalpur: Choupal in Jabalpur, CM Shivraj said – the goal of the central and state governments is poor welfare
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में थे। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में थे। उन्होंने जबलपुर उत्तर विधानसभा के संत रविदास भवन में आयोजित चौपाल में जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। हमारी सरकार ने तय किया है कि प्रदेश में कोई भूखा नहीं रहेगा, कोई व्यक्ति ऐसा नहीं होगा जिसके सर पर छत न हो। न ही किसी गरीब का बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित रहेगा।

CM in Jabalpur: Choupal in Jabalpur, CM Shivraj said – the goal of the central and state governments is poor welfare
मुख्यमंत्री ने पूर्व विधानसभा के आचार्य विनोबा भावे वार्ड के बल्दी कोरी की दफाई क्षेत्र में चौपाल में जनता को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने इसके साथ पूर्व विधानसभा के आचार्य विनोबा भावे वार्ड के बल्दी कोरी की दफाई क्षेत्र में चौपाल में जनता को संबोधित किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, शरद जैन उपस्थित थे। सीएम ने कहा कि हम गरीबों को मुफ्त राशन देते हैं, घर दे रहे हैं तो कुछ लोगों के पेट मे दर्द होता है। पर हमें उनकी चिंता नहीं। हम तो जिनके पास है उनसे टैक्स लेकर जिनके पास नहीं है उनकी जरूरतों को पूरा करेंगे। साथ ही हमने तय किया है कि हर जिले को गुंडे बदमाशों के भय से मुक्त करेंगे और आप रोज देखते और सुनते होंगे कि गुंडों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चल रहा है। अभी तक हमने प्रदेश में 21 हजार एकड़ जमीन वापस ली है और हम ऐसे गुंडों-बदमाशों से जमीन लेकर गरीबों को देंगे।
 
CM in Jabalpur: Choupal in Jabalpur, CM Shivraj said – the goal of the central and state governments is poor welfare
सीएम को सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हर व्यक्ति को अपना घर मिल रहा है। साथ ही हमारी प्रदेश सरकार ने तय किया है कि गरीब का बच्चा यदि मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईआईटी, आईआईएम की पढ़ाई करना चाहता है और यदि उसका 8 लाख रुपये भी सालाना खर्च है तो उसकी फीस उनके माता पिता नहीं बल्कि उनका मामा शिवराज सिंह देगा। हमने गरीब मजदूरों के लिए संबल योजना बनाई थी। उसमें तय किया था कि उनके घर में कोई बहन बेटा, बेटी को जन्म देगी तो जन्म के पहले उनके खाते में 4 हजार रुपये देंगे और जन्म के बाद 12 हजार देंगे। ऐसी योजना को कांग्रेस ने सरकार बनते ही बंद कर दिया था। लेकिन हमने फिर उस योजना को चालू कर दिया है। कांग्रेस की सरकार ने संबल योजना के 1 करोड़ लोगों की सूची को कम करके 50 लाख कर दिया था। उसके लिए भी अब फिर से पंजीकरण प्रारम्भ होंगे और संबल में नाम जोड़े जाएंगे।
 
उत्तर विधानसभा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए पूजन किया। इसके उपरांत कन्या पूजन किया। चौहान ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी। इस अवसर पर पंकज दुबे, डॉ. विनोद मिश्रा, मंडल अध्यक्ष योगेश लोखंडे, अतुल जैन दानी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अश्वनी परांजपे, रूपा राव, दीपक नाहर, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा, योगेंद राजपूत, संजय डोमल उपस्थित थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed