सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh: पानी नहीं तो वोट नहीं, भीषण जलसंकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने लिया निर्णय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Jun 2022 04:37 PM IST
सार

एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला कुएं की तलहटी से पानी भरती नजर आ रही है। साथ ही बिना रस्सी के कुएं से ऊपर जाती नजर आ रही है। हर साल पानी के लिए ऐसा ही संघर्ष करना पड़ता है पर इस बार गांववालों ने तय किया है कि पानी नहीं तो वोट भी नहीं। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: No water, no vote, villagers facing severe water crisis took decision
पानी के लिए गहरे में उतरने के लिए मजबूर हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के डिंडौरी के लोग इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। ये परेशानी आज की नहीं, कई सालों पुरानी है। अब यहां के कई गांवों के लोगों का सब्र जवाब देने लगा है। ग्रामीणों ने तय किया है कि वे ग्राम पंचायत चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

 
मध्य प्रदेश में हर गर्मी में जलसंकट की स्थिति बन जाती है। डिंडौरी जिले के गांव घुसिया गांव के लोगों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर ग्राम पंचायत चुनाव में वोट नहीं करेंगे। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पानी की गंभीर होती समस्या का कोई हल नहीं तलाश रही है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि गांव के लोगों को जान दांव पर लगाकर पानी भरना पड़ रहा है। इसे लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला कुएं की तलहटी से पानी भरती नजर आ रही है। साथ ही बिना रस्सी के कुएं से ऊपर जाती नजर आ रही है।
 
 
Madhya Pradesh: No water, no vote, villagers facing severe water crisis took decision
डिंडौरी जिले के घुसिया गांव में महिलाओं को पानी के लिए बिना किसी सहारे के कुओं की तलहटी में जाना पड़ रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राज्य सरकार ने वादा किया था कि 2024 तक सभी गांवों के घरों में नलों से पानी पहुंचाएंगे। पर हकीकत में ऐसा होना कोसों दूर है। एक महिला ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि हम पानी के लिए गहरे में उतरने के लिए मजबूर हैं। गांव में तीन कुएं हैं, जो लगभग सूख चुके हैं। हैंडपंपों में पानी नहीं है। सरकारी अधिकारी और जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय आते हैं। इस बार हमने तय किया है कि पानी नहीं तो वोट भी नहीं।
 
Madhya Pradesh: No water, no vote, villagers facing severe water crisis took decision
गांव में तीन कुएं हैं, जो लगभग सूख चुके हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
2019 की ग्लोबल रिपोर्ट कहती है कि भारत में भीषण जल संकट की स्थिति है। रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड और हरियाणा में खराब हालत है। जिस गांव में जलसंकट का वीडियो वायरल हो रहा है, वो गांव नर्मदा नदी से मात्र तीन किमी दूर है। फिर भी लोग यहां पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed