सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP: देवास के छह लोगों की बूंदी में मौत, टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, फिर क्रेन से निकाले शव; देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 15 Sep 2024 03:17 PM IST
सार

बूंदी एसपी उमा शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल लोगों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में छह लोगों की माैत हुई है।

विज्ञापन
Dewas Bundi Road Accident Devotees Died After Car Collides Madhya Pradesh News in Hindi
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के देवास जिले से खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने जा रहे लोगों की कार कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच 21) पर बूंदी में हादसे का शिकार हो गई। रविवार सुबह करीब चार बजे हुए इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी इको कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू की है। हादसा इतना भयानक था कि पुलिस कार को में फंसे शवों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन की मदद से शव बाहर निकाले गए। 


बूंदी एसपी उमा शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल लोगों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में घायल हुए मनोज पुत्र रवि नायक निवासी पोखर खुर्द, प्रदीप पुत्र मांगीलाल निवासी धांसड और अनिकेत पुत्र राजेश निवासी बेडाखाल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये सभी लोग देवास के ही रहने वाले हैं। प्रदीप की हालत गंभीर है, प्राथमिकी उपचार के बाद उसे कोटा रेफर कर दिया गया है।

Trending Videos
Dewas Bundi Road Accident Devotees Died After Car Collides Madhya Pradesh News in Hindi
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

इनकी हुई मौत
कार में सवार मदन पुत्र शकरू नायक निवासी बेडाखाल, मांगीलाल पुत्र ऊंकार निवासी बेडाखाल, महेश पुत्र बादशाह निवासी बेडाखाल, राजेश और पूनम की मौत हो गई, जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। ये सभी लोग देवास जिले के ही रहने वाले थे। 

कार में फंस गए थे सभी
हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कार सवार सभी लोग उसमें बुरी तरह फंस गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस को शव निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। इसके बाद क्रेन को बुलाकर उसकी मदद से शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने सभी मृतकों के शव पीएम के लिए शवघर भेज दिए गए और उनके परिजनों को सूचना देकर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dewas Bundi Road Accident Devotees Died After Car Collides Madhya Pradesh News in Hindi
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला

 

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि बजरी से भरा डंपर गलत साइड से टक्कर मारकर भाग गया। ट्रक टोंक की तरफ से आ रहा था और कोटा की तरफ गया है। ऐसे में पुलिस फोरलेन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। 

सीएम ने जताया दुख, 2-2 लाख की आर्थिक सहायता
सड़क हादसे में हुई छह लोगों की मौत पर सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स कर लिखा-देवास जिले के 6 दर्शनार्थियों की खाटू श्याम जी के दर्शन करने जाते समय राजस्थान के बूंदी जिले में असमय मृत्यु का दुःखद समाचार मिला। हादसे में घायलों के समुचित उपचार के लिए राजस्थान सरकार के संपर्क में है। बाबा महाकाल दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed