{"_id":"67d1d9fd62cb2cdeab0e8255","slug":"mp-news-four-killed-in-road-accident-in-dhar-gas-tanker-coming-in-wrong-direction-hit-car-2025-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: धार में सड़क हादसे में आठ की मौत, गलत दिशा में आ रहे गैस टैंकर ने कार और पिकअप को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: धार में सड़क हादसे में आठ की मौत, गलत दिशा में आ रहे गैस टैंकर ने कार और पिकअप को मारी टक्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:23 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के धार जिले में बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर गैस टैंकर और कार की टक्कर से भयावह हादसा हुआ, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चपटी हो गई और लोग फंस गए। क्रेन से शव निकाले गए। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
हादसे में पिकअप वाहन की भी ऐसी हालत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर बुधवार रात तीन वाहनों टैंकर, कार और पिकअप वैन के बीच हुई भीषण टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। हादसे में कार सवार एयू बैंक के एरिया मैनेजर सहित चार कर्मचारियों ने दम तोड़ा वहीं पिकअप वैन में सवार चार लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई। पिकअप वैन में सवार एक गंभीर घायल है और टैंकर चालक भी घायल है। उनका उपचार जारी है। गुरुवार को धार के एसपी मनोज कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया।
Trending Videos
हादले के बाद कार पूरी तरह पिचक गई
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर में मीटिंग कर मंदसौर लौट रहे बैंककर्मी
कार में सवार सभी लोग मंदसौर की एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारी थे। ये इंदौर में मीटिंग कर वापस लौट रहे थे और बदनावर के पास हादसे का शिकार हो गए। बुधवार रात साढ़े 10 बजे गैस का टैंकर क्रमांक जीजे 34 एवाई 8769 गलत दिशा से उज्जैन की और से धार आ रहा था, तभी बदनावर उज्जैन मार्ग पर पिकअप वाहन और गैस टैंकर के साथ कार क्रमांक एमपी 14 सीडी 2552 की टक्कर हो गई, हादसे के बाद पिकअप वाहन गैस टैंकर के नीचे जा घुसा, जिससे पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में अन्य घायलों को बदनावर के सिविल अस्पताल भिजवाया जहां से रतलाम रैफर करने के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने और स्थानीय ग्रामीणों ने क्रेन की मदद से मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला ओर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में कार सवार चार लोगों और पिकअप सवार चार लोगों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें- झाबुआ से इंदौर आ रही चार्टर्ड बस में आग, जलने की बदबू आते ही उतर गए यात्री, बड़ा हादसा टला

धार हादसे में कई लोगों की मौत का कारण रहा ये गैस टैंकर
- फोटो : अमर उजाला
कार सवार चारों ने दम तोड़ा
पिकअप वाहन से भिडंत के बाद गैस टैंकर कार से जा टकराया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। कार में सवार सभी लोग इंदौर से मंदसौर लौट रहे थे, हादसे में टैंकर का चालक भी घायल हुआ है।
नया है मार्ग, जागरूकता अभियान चलाएंगे : एसपी
धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने पुलिस के अधिकारियों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और बताया कि क्षेत्र में ये मार्ग नया-नया है। लिहाजा जागरूकता की कमी है वहीं रांग साइड से वहां आने के कारण हादसा हुआ। आने वाले समय में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही संकेतक भी लगाए जाएंगे। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी डेमो के तौर पर रखा जाएगा ताकि लोग सबक ले सकें।
पिकअप वाहन में सवार मृतकों के नाम
1. बना उर्फ लालसिंह, निवासी मेघदूत गेट के पास, उज्जैन
2. ड्राइवर अनूप हनुमानराम जाट पुनिया (23), जोधपुर
3. जितेंद्र श्रीराम पुनिया, बड़लिया, जोधपुर
4. जगदीश पिता रामेश्वर बैरागी, (50), जोधपुर
घायल : लिखमाराम पिता मांगीलाल गंभीर रूप से घायल है।
कार सवार इनकी हुई मौत
1. ब्रांच मैनेजर गिरधारी नंदलाल माखीजा (44), राम टेकरी, मंदसौर
2. अनिल सत्यनारायण व्यास (43), नामली, रतलाम,
3. विरम पिता प्रभुलाल धनगर, कोटडा बहादुर सीतामउ, मंदसौर
4. चेतन पिता दिलीप बेघरवाल, खानपुरा, प्रतापगढ़ रोड, मंदसौर।

कमेंट
कमेंट X