सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Indore News: यशवंत राव होल्कर बहादुर बने होल्कर राजपरिवार के उत्तराधिकारी, देखें समारोह की खास तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 26 Mar 2026 07:52 PM IST
सार

Indore News: युवराज यशवंत राव होल्कर बहादुर को होल्कर राजपरिवार का नया उत्तराधिकारी घोषित किया गया है। राजवाड़ा स्थित मल्हारी मार्तंड देवस्थान में आयोजित एक निजी समारोह में उन्होंने कुलदेवता का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Indore News Yashwant Rao Holkar declared successor of Holkar Royal Family in Rajwada
युवराज यशवंत राव होल्कर बहादुर को होल्कर राजपरिवार का नया उत्तराधिकारी घोषित किया गया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
महेश्वर-इंदौर की महारानी उषा देवी की इच्छा के अनुसार श्रीमंत युवराज यशवंत राव होल्कर बहादुर को इंदौर के होल्कर राजपरिवार के उत्तराधिकारी के रूप में घोषित किया गया है। उत्तराधिकारी समारोह के अवसर पर भगवान मल्हारी मार्तंड का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु होल्कर राजपरिवार के द्वारा इंदौर के राजवाड़ा स्थित मल्हारी मार्तंड देवस्थान में एक निजी सभा का आयोजन किया गया।
Trending Videos
Indore News Yashwant Rao Holkar declared successor of Holkar Royal Family in Rajwada
समारोह में होल्कर परिवार के सदस्य मौजूद रहे। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
समारोह की अध्यक्षता इंदौर के होल्कर परिवार के राजगुरु डॉ. विजय राजोपाध्याय ने की। इसके अलावा, रामनवमी के पावन अवसर पर उपस्थित अतिथियों को पूजा-अनुष्ठान करने और भेंट चढ़ाने का अवसर भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore News Yashwant Rao Holkar declared successor of Holkar Royal Family in Rajwada
पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या देवी का आशीर्वाद लिया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
परिवार के सेवा कार्यों को बढ़ाना प्राथमिकता
इस अवसर पर युवराज यशवंत राव होल्कर ने कहा, "मेरी बुआ, महारानी उषा देवी द्वारा मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी जाना, मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। आधुनिक युग के साथ होल्कर परिवार की औपचारिक भूमिका भी विकसित हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए, होल्कर सांस्कृतिक केंद्र के माध्यम से विरासत संरक्षण किया जाएगा। रेवा सोसाइटी और वुमनवीव के माध्यम से हथकरघा का पुनरुत्थान पर ध्यान देंगे, वहीं खासगी ट्रस्ट के माध्यम से पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर के परोपकारी सेवा कार्यों और धार्मिक कार्यों को बढ़ाएंगे। हमारे परिवार की सेवा की विरासत को आगे बढ़ाना मेरी प्राथमिकता रहेगी और मैं इस दिशा में हरसंभव ईमानदार प्रयास करूंगा।"
Indore News Yashwant Rao Holkar declared successor of Holkar Royal Family in Rajwada
पूजा-अनुष्ठान के साथ हुआ आयोजन। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
पूर्वजों को नमन किया
युवराज यशवंत राव होल्कर ने सभी को नमन किया। उन्होंने कहा, 'मैं विनम्रतापूर्वक हमारे दिव्य कुलदेवता भगवान मल्हारी मार्तंड, मेरे पूज्य पिता महाराज प्रिंस रिचर्ड ऊर्फ शिवाजीराव होल्कर, माता पद्मश्री सैली ऊर्फ शालिनी देवी होल्कर, मेरी प्रिय बहन सबरीना ऊर्फ संयोगिता राजे, मेरी आदरणीय बुआ महारानी उषा देवी और आदरणीय फूफा सतीश मल्होत्रा, मेरे दादा स्वर्गीय महाराजाधिराज राजराजेश्वर सवाई यशवंतराव द्वितीय होल्कर XIV बहादुर, इंदौर के महाराजा और हमारे पूज्य पूर्वज, पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या देवी और श्रीमंत सरदार मल्हारराव होल्कर सूबेदार बहादुर के आशिर्वादों की कामना करता हूं।
विज्ञापन
Indore News Yashwant Rao Holkar declared successor of Holkar Royal Family in Rajwada
मल्हारी मार्तंड देवस्थान में इसका आयोजन हुआ। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
समारोह और अनुष्ठानों के उपरांत, पूर्व इंदौर रियासत के सम्मानित सरदारों का दरबार आयोजित किया गया। इस समारोह में होल्कर परिवार के सदस्यों के साथ-साथ पूर्व इंदौर रियासत के सरदार, दरबारी, दरकदार, ठाकुर और अन्य वंशानुगत प्रतिष्ठित जन भी उपस्थित थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed