{"_id":"68e00e1bad3326e1a40f3416","slug":"city-of-chess-a-durga-pandal-in-katni-combines-chess-and-women-s-empowerment-leaving-everyone-stunned-2025-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिटी ऑफ चेस!: कटनी में दुर्गा पंडाल से मिला शतरंज और नारी शक्ति का संगम, हर कोई देखकर हुआ दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी ऑफ चेस!: कटनी में दुर्गा पंडाल से मिला शतरंज और नारी शक्ति का संगम, हर कोई देखकर हुआ दंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:25 PM IST
सार
कटनी डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन ने नवरात्रि पर दुर्गा पंडाल के जरिए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। विशाल शतरंज बोर्ड पर ‘क्वीन’ को नारी शक्ति का प्रतीक बताया गया। महिला ग्रैंडमास्टर्स वैरी देशमुख और कोनेरू हम्पी को सम्मानित किया गया। इस पहल ने परंपरा और शतरंज को जोड़ते हुए महिला खिलाड़ियों की अहम भूमिका रेखांकित की।
विज्ञापन
1 of 2
कटनी में इस पंडाल ने बंटोरी सुर्खियां
- फोटो : अमर उजाला
“सिटी ऑफ चेस” कहलाने वाले कटनी में नवरात्रि के अवसर पर कटनी डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन ने दुर्गा पंडाल के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का अनूठा संदेश दिया। एमजीएम अस्पताल के पास विशाल शतरंज बोर्ड पर आयोजित गतिविधियों में यह बताया गया कि खेल की सबसे शक्तिशाली मोहरा ‘क्वीन’ है, जो नारी शक्ति का प्रतीक है। इस अवसर पर महिला ग्रैंडमास्टर्स वैरी देशमुख और कोनेरू हम्पी को सम्मानित कर खेल व समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया गया।
कटनी में इस पंडाल ने बंटोरी सुर्खियां
- फोटो : अमर उजाला
भारत, जो अपने जीवंत त्योहारों, समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है, अब शतरंज को सामाजिक संदेशों से जोड़कर अपनी विरासत का अभिनव उत्सव मना रहा है। इसी कड़ी में कटनी डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन (KDCA) ने इस नवरात्रि के अवसर पर एक अनोखी पहल की है। आपको बता दें कटनी, जिसे "सिटी ऑफ चेस" के रूप में जाना जाता है, छोटे शहर होते हुए भी देश को कई शीर्ष स्तर के खिलाड़ी दे चुका है। यहीं से भारत के पहले आईएम अक्षत खम्पारिया और उसके बाद इमानुज शिवर्टी जैसे खिलाड़ी निकले, जिन्होंने इस पहचान को और मजबूती दी।
परंपरा और रणनीति के इस अद्भुत संगम ने न केवल लोगों को शतरंज से जोड़ा बल्कि यह भी दर्शाया कि खेल में महिला खिलाड़ियों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। इसी अवसर पर देश की प्रतिभाशाली महिला ग्रैंडमास्टर्स वैरी देशमुख और कोनेरू हम्पी को सम्मानित कर, महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। KDCA ने संदेश दिया कि जैसे मां दुर्गा की दिव्य शक्ति हमें जीवन की चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा देती है, वैसे ही शतरंज हमें रणनीति और धैर्य से हर परिस्थिति का सामना करना सिखाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X