{"_id":"687e1d370e408b19c50b857f","slug":"mp-crime-news-woman-murdered-and-raped-by-fake-exorcist-in-katni-accused-arrested-2025-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: महिला पर आया तांत्रिक का दिल, बनाना चाहता था संबंध, मना किया तो दुष्कर्म कर ऐसे ली जान; पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: महिला पर आया तांत्रिक का दिल, बनाना चाहता था संबंध, मना किया तो दुष्कर्म कर ऐसे ली जान; पूरी कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:27 PM IST
सार
MP Crime News: कटनी में एक महिला की दुष्कर्म के बाद तांत्रिक ने हत्या कर दी। आरोपी महिला के साथ संबंध बनाना चाहता था, जिसका विरोध करने पर उसने महिला को गोली मार दी। इसके बाद लूट कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 12 लाख के जेवर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
- फोटो : Amar Ujala
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में 47 साल की महिला की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक तांत्रिक (पंडा) को गिरफ्तार किया है। आरोपी तांत्रिक 47 वर्षीय महिला की पुरानी बीमारी ठीक करने के नाम पर झाड़फूंक करने के बहाने उसके घर में घुसा, वह महिला से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन महिला नहीं मानी। इससे गुस्साए तांत्रिक महिला से पहले दुष्कर्म किया, फिर देसी कट्टे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी तांत्रिक शैलेंद्र कुमार पांडे ने घर में लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
Trending Videos
2 of 4
कटनी पुलिस ने किया मामले का खुलासा।
- फोटो : MP Crime News
घर में अकेली रहती थी महिला
कटनी की ढीमरखेड़ा पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई की रात ढीमरखेड़ा के एक गांव में बने घर में अकेली रहने वाली 47 साल की महिला की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिलौड़ी पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा 18 जुलाई की सुबह फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, फॉरेंसिक टीम और पुलिस टीम के साथ खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने पड़ोसियों और परिजनों से वारदात को लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : MP Crime News
लंबे समय से बीमार थी
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला लंबे समय गंभीर बीमारियों से ग्रसित थी, काफी इलाज कराने के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिल रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने तंत्र-मंत्र और झाड़फूंक का सहारा लेना शुरू कर दिया। करीब तीन साल पहले उसकी पहचान सिहोरा थाना क्षेत्र के खितौला में रहने वाले शैलेंद्र कुमार पांडे से हुई। शैलेंद्र तंत्र-मंत्र और झाड़फूंक करता था। आरोपी शैलेंद्र ने महिला का इलाज शुरू किया। कुछ समय बाद शैलेंद्र तंत्र-मंत्र और झाड़फूंक के बहाने महिला के घर आने जानें लगा। इसके बाद उसका आना-जाना और बढ़ गया।
महिला को दुष्कर्म कर मारी गोली
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के अनुसार, मृतका के पति जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत हैं, जबकि उनके दोनों बेटे भोपाल और इंदौर में निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं। शैलेंद्र को इस बात की जानकारी थी, जिससे उसे अंदाजा हो गया कि घर में पैसा और जेवर जरूर होंगे। इसी नीयत से उसने अपने सतना निवासी एक दोस्त से देसी कट्टा और दो कारतूस खरीदी। 17 जुलाई की शाम वह महिला के घर पहुंचा। उसने झाड़फूंक के बहाने महिला से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने इसका विरोध किया। इससे बाद आरोपी शौलेंद्र ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।
4 of 4
एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी
- फोटो : MP Crime News
120 ग्राम सोना बरामद
स्लीमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी के पास से लगभग 120 ग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र कुमार पांडे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X