सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: सड़क पर संबंध बनाने वाले नेता और उनकी महिला साथी फरार, भाजपा-समाज ने छोड़ा साथ; कैसे वायरल हुआ वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर/भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 25 May 2025 02:44 PM IST
सार

MP Leader Viral Video Controversy: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर संबंध बनाने वाले मनोहरलाल धाकड़ और उनकी महिला साथी को पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने उनकी कार को जब्त कर लिया है, जो सीसीटीवी में कैद हुई थी। इस मामले में धाकड़ की ब्लैकमेलिंग की बात भी सामने आई है।     

विज्ञापन
MP Leader Viral Video Controversy Leader Caught in Obscene Act on Road Disowned by BJP and Community
मनोहरलाल धाकड़ और उनकी महिला साथी की तलाश में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर संबंध बनाने वाले मध्य प्रदेश के कथित भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। उनका आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मनोहरलाल और उनकी महिला साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने उनकी सीसीटीवी में कैद हुई कार को भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है। दोनों को तलाश किया जा रहा है। वहीं, भाजपा ने भी मनोहरलाल को पार्टी का नेता या कार्यकर्ता मानने से भी इनकार कर दिया है। साथ ही खुद धाकड़ समाज ने भी मनोहरलाल से किनारा कर उन्हें दायित्वमुक्त कर दिया है। वहीं, वीडियो वायरल होने को लेकर भी एक बड़ी बात सामने आई हैं। आइए, अब सिलसिलेवार तरह से जानते हैं यह मामले में अब तक क्या हुआ है। 



सबसे पहले जानिए पूरा मामला? 
दरअसल, मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से निर्वाचित भाजपा समर्थित सदस्य के पति और कथित भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक अश्लील वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह वीडियो बीती 13 मई को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। वीडियो में मनोहरलाल धाकड़ अपनी कार (MP-14-CC-4782) से एक महिला के साथ उतरते हैं। इस दौरान महिला ने कपड़े नहीं पहने होते हैं। कार से उतरे के बाद दोनों एक्सप्रेसवे पर शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर देते हैं। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह पूरा घटनाक्रम सामने आता है। डीआईजी के निर्देश पर मंदसौर की भानपुरा पुलिस मनोहरलाल धाकड़ और उनकी महिला मित्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू करती है। 

कैसे वायरल हुआ वीडियो? 
मनोहरलाल धाकड़ और उनकी साथी महिला का अश्लील वीडियो एनएचएआई के कर्मचारियों द्वारा वायरल किया गया है। एनएचएआई के कर्मचारियों ने धाकड़ को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। लेकिन, बात नहीं बनने पर कर्मचारियों ने वीडियो लीक कर दिया। यह जानकारी धाकड के पारिवारिक सदस्य ने पुलिस को दी है। अब पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। (नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर जानें ब्लैकमेलिंग का पूरा खेले)  

नेता ने सड़क पर संबंध बनाए, NHAI कर्मचारी पहुंचे, फिर चला लेन-देन का खेल; बात नहीं बनी तो वायरल की करतूत

Trending Videos
MP Leader Viral Video Controversy Leader Caught in Obscene Act on Road Disowned by BJP and Community
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ मनोहरलाल धाकड़। - फोटो : अमर उजाला

धाकड़ महासभा ने पद से हटाया
मनोहरलाल का डर्टी वीडियो वायरल होने के बाद धाकड़ महासभा उन्हें युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री पद से मुक्त कर देती है। धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकेश धाकड़ की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि समाचार पत्रों और सोशल मीडिया से मनोहरलाल धाकड़ के कृत्य की जानकारी मिली। इस आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार मनोहरलाल पद से मुक्त किया जाता है। 

भाजपा नेता होने का दावा, पार्टी ने किया किनारा 
मनोहरलाल धाकड़ की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद पार्टी पर भी सवाल उठने लगे थे। मनोहरलाल को भाजपा नेता बताया जा रहा था। जिसे लेकर मंदसौर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि मनोहरलाल पार्टी के ऑनलाइन सदस्य हैं। वे न तो हमारे कार्यकर्ता हैं और न ही प्राथमिक सदस्य। उनके कृत्य की जितनी निंदा की जाए, उनती कम है। ऐसे लोगों की पार्टी में कोई जगह नहीं है। प्रशासन अपना काम कर रहा है।  

ये भी पढ़ें:   'ये मुस्लिम मोहल्ला! तिलक लगाकर आया तो उड़ा दूंगा', धमकी देकर आसिम ने नेता को जड़ा तमाचा; क्या है मामला?

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Leader Viral Video Controversy Leader Caught in Obscene Act on Road Disowned by BJP and Community
भाजपा नेता के साथ आरोपी धाकड़ और अन्य। - फोटो : अमर उजाला

डर्टी वीडियो को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला
धाकड़ के डर्टी वीडियो को लेकर कांग्रेस के मंदसौर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हुआ हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। मंदसौर विधायक विपिन जैन ने कहा कि भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य के पति का कृत्य अत्यंत निंदनीय है। एक जनप्रतिनिधि होने के बावजूद उन्होंने जो किया बहुत ही शर्मनाक है। ऐसा कृत्य तो एक आम इंसान को भी नहीं करना चाहिए, वे तो जनप्रतिनिध थे।

ये भी पढ़ें: प्यार, रेप और ब्लैकमेलिंग, नागदा कांड का एक आरोपी केदारनाथ भागा, ये नहीं होता तो लंबा चलता दरिंदगी का खेल 

MP Leader Viral Video Controversy Leader Caught in Obscene Act on Road Disowned by BJP and Community
पुलिस ने कार को किया जब्त। - फोटो : अमर उजाला

केस दर्ज किया, जांच की जा रही है
रतलाम रेंज डीआईजी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर मनोहरलाल और उनकी महिला साथी के खिलाफ मंदसौर की भानपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। डीआईजी मनोज ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य निंदनीय है। वीडियो के आधार पर मनोहरलाल धाकड़ के खिलाफ थाना भानपुरा में धारा 296, 285, 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

मनोहरलाल और महिला की तलाश जारी 
भानपुरा थाना प्रभारी आरसी डांगी ने बताया कि मनोहरलाल धाकड़ का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद से ही वे फरार हैं। कॉल करने पर उनका नंबर लगातार बंद आ रहा है। मनोहरलाल और उनकी महिला मित्र को पुलिस टीमें तलाश कर रही हैं।  

ये भी पढ़ें: उज्जैन पुलिस की पूछताछ में क्या बोली ज्योति? तीन दिन तक हुए सवाल, इसलिए संदेह में यात्रा

विज्ञापन
MP Leader Viral Video Controversy Leader Caught in Obscene Act on Road Disowned by BJP and Community
डिप्टी सीएम देवड़ा के साथ मनोहरलाल धाकड़ और उनकी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

कौन हैं मनोहरलाल की पत्नी? 
मनोहरलाल धाकड़ की पत्नी मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 की निर्वाचित सदस्य हैं। पति धाकड़ का वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने सामाजिक और भाजपा के कार्यक्रमों से दूरी बना ली है। वे क्षेत्र के सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हो रही हैं। बीते गुरुवार को मंत्री के दौरे के दौरान वे नहीं आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed