सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP: सड़क पर संबंध, जेल में नेताजी, ब्लैकमेल-वायरल वीडियो से लेकर गिरफ्तारी तक की कहानी; वो आठ मिनट पड़े भारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर/भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 26 May 2025 03:41 PM IST
सार

Manohar Lal Dhakad Arrested: महिला के साथ सड़क पर संबंध बनाने वाले नेताजी अब जेल पहुंच गए हैं। पुलिस उनकी महिला साथी को तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पढ़ें, इस मामले की अब तक की पूरी कहानी... 

विज्ञापन
MP Leader Viral Video Controversy Manohar lal Dhakad Arrested Roadside Act Blackmail and Arrest Full Explained
अब नकाब में आरोपी नेता मनोहरलाल धाकड़। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के नेता मनोहरलाल धाकड़ का अपनी महिला साथी के साथ सड़क पर संबंध बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद से यह मामला सुर्खियों में है। मंदसौर पुलिस ने आरोपी नेता धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धाकड़ ने भानपुरा थाने में खुद सरेंडर किया। वहीं, पुलिस ने धाकड़ के साथ दिख रही महिला की भी पहचान कर ली, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी धाकड़ ने पुलिस को मामले को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने उसे गरोठ उप जेल भेज दिया है, इस दौरान वह नकाब पहने हुए था।  





भानपुरा थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही, आरोपी नेता धाकड़ से भी मामले को लेकर पूछताछ की जाएगाी। पुलिस ने नेता का वीडियो वायरल करने को लेकर एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के अधिकारियों को नोटिस दिया है। इस नोटिस में 13 मई को दिन-रात ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। पुलिस वीडियो वायरल करने वाले एनएचएआई कर्मचारियों पर भी एक्शन लेने की तैयारी में हैं। 

आइए, अब जानते हैं 13 मई को क्या हुआ था? वीडियो सामने आने में नौ दिन क्यों लगे? नेता के साथ वीडियो में दिख रही महिला कौन है? पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की? महिला को लेकर क्या बोली पुलिस? 

Trending Videos
MP Leader Viral Video Controversy Manohar lal Dhakad Arrested Roadside Act Blackmail and Arrest Full Explained
आठ दिन बाद वायरल किया वीडियो - फोटो : अमर उजाला

सबसे पहले जानिए 13 मई को क्या हुआ?
13 मई की रात मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से निर्वाचित भाजपा समर्थित सदस्य के पति और कथित भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ अपनी महिला मित्र के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार क्रमांक (MP-14-CC-4782) से जा रहे थे। भानपुरा के नीमथुर वाले पॉइंट पर धाकड़ ने अपनी कार रोक ली। कार के रुकते ही धाकड़ और उनकी निर्वस्त्र महिला साथी बाहर निकले और उन्होंने सड़क पर संबंध बनाना शुरू कर दिए। इस दौरान दोनों करीब आठ मिनट तक आपत्तिजनक स्थिति में रहे। यह सब वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। 
 
वीडियो सामने आने में नौ दिन क्यों लगे? 
आरोपी मनोहरलाल धाकड़ और उनकी महिला साथी की हरकत एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। दोनों के वहां जाने से पहले एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के कर्मचारी वहां पहुंचे और अश्लील वीडियो के अंश दिखाकर 10 लाख रुपये मांगे। यहां से धाकड़ की ब्लैकमेलिंग की शुरुआत हुई। करीब आठ दिन तक कर्मचारियों और आरोपी नेता धाकड़ के बीच बातचीत होती रही, लेकिन डील नहीं बन पाई। इसके बाद 22 मई को कर्मचारियों ने वीडियो वायरल कर दिए। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर छा गए। यहां क्लिक पर पढ़ें पूरी कहानी...  

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Leader Viral Video Controversy Manohar lal Dhakad Arrested Roadside Act Blackmail and Arrest Full Explained
भाजपा नेता के साथ आरोपी धाकड़ और अन्य। - फोटो : अमर उजाला

वीडियो में धाकड़ के साथ दिख रही महिला कौन? 
कांग्रेस के एक नेता का दावा है कि वीडियो में दिखने वाली महिला मंदसौर के एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका है। वह अपने ट्रांसफर को लेकर मनोहरलाल धाकड़ से मिली थी। नेता का दावा है कि संबंधित महिला सरकारी शिक्षिका हैं और आरोपित नेता धाकड़ की पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। सरकारी विद्यालय जिला पंचायत के अधीन आते हैं, इसलिए आरोपी नेता ने संबंधित शिक्षिका को तबादले का भय या राजनीतिक प्रलोभन दिया ही होगा। एक क्लिक पर पड़े पूरी खबर... 



पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की? 
अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी नेता मनोहरलाल धाकड़ और उसकी महिला साथी के खिलाफ केस दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी धाकड़ के बनी गांव में दबिश देकर वीडियो में दिख रही कार को जब्त कर लिया था। शनिवार शाम को आरोपी धाकड़ खुद मंदसौर के भानपुरा थाने पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धाकड़ से करीब तीन घंटे पूछताछ की और फिर उसे एक्सप्रेसवे पर उक्त स्थान पर ले गई। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। साथ ही, पुलिस ने एनएचएआई को भी नोटिस जारी कर कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। पुलिस वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों की तलाश में है। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...   

MP Leader Viral Video Controversy Manohar lal Dhakad Arrested Roadside Act Blackmail and Arrest Full Explained
भाजपा नेता के साथ आरोपी धाकड़ की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

महिला को लेकर क्या बोली पुलिस?
मंदसौर भानपुरा थाना प्रभारी आरसी डांगी ने बताया कि महिला की पहचान कर ली गई है। वह आरोपी मनोहरलाल धाकड़ की पुरानी दोस्त है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, पुलिस की टीम उसे तलाश कर रही है।  

ये भी पढ़ें: सड़क पर संबंध बनाने वाले नेता और उनकी महिला साथी फरार, भाजपा-समाज ने छोड़ा साथ; कैसे वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
MP Leader Viral Video Controversy Manohar lal Dhakad Arrested Roadside Act Blackmail and Arrest Full Explained
पुलिस ने इस कार को शनिवार को किया था जब्त। - फोटो : अमर उजाला
मामले में और क्या खास? 
  • भाजपा ने किया किनारा: आरोपी मनोहरलाल धाकड़ को भाजपा नेता बताया जा रहा था। हालांकि, भाजपा की ओर से दावा किया गया कि पार्टी के ऑनलाइन सदस्य हैं। वे न तो हमारे कार्यकर्ता हैं और न ही प्राथमिक सदस्य। उनके कृत्य की जितनी निंदा की जाए, उनती कम है। ऐसे लोगों की पार्टी में कोई जगह नहीं है। 
  • धाकड़ महासभा ने पद से हटाया:  मनोहरलाल का डर्टी वीडियो वायरल होने के बाद धाकड़ महासभा उन्हें युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री पद से हटा दिया था। धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकेश धाकड़ ने इसे लेकर एक पत्र जारी किया था। 
  • आरोपी की पत्नी ने बनाई दूरी: मनोहरलाल धाकड़ की पत्नी मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 की भाजपा समर्थित निर्वाचित सदस्य हैं। पति का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने सामाजिक और भाजपा के कार्यक्रमों से दूरी बना ली है।
  • कांग्रेस ने किया हमला: वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला था। मंदसौर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हुआ हो। 
ये वीडियो भी देखें..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed