सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: सात फीट लंबे सांप की आधे घंटे चली सर्जरी, डॉक्टर ने बेहोश कर किया जटिल ऑपरेशन, क्यों आई इसकी नौबत?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 12 Nov 2024 02:30 PM IST
सार

Narmadapuram  News: नर्मदापुरम में एक 7 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ (RAT SNAKE) सांप पर कुत्तों ने हमला कर दिया। कुछ लोगों ने सांप को बचा लिया, लेकिन वह घायल हो गया। बाद में नर्मदापुरम पशु अस्पताल में डॉक्टर ने सर्जरी कर उसकी जान बचा ली।

विज्ञापन
MP News: Doctor operated on snake in Narmadapuram veterinary hospital
नर्मदापुरम में सांप का ऑपरेशन। - फोटो : अमर उजाला

किसी की भी हो, जान कीमती होती है। किसी व्यक्ति की जान पर बन आए तो उसे बचाने के लिए उसके परिवार वाले और करीबी कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसा ही कुछ पालतू जानवरों के बीमार या घायल होने पर उनके मालिक करते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सुना है कि एक सांप के बचाने के लिए उसका ऑपरेशन किया गया हो। मप्र के नर्मदापुरम में ऐसा हुआ है। एक घायल सांप के बचाने के लिए पशु चिकित्सक को एक सात फीट लंबे सांप की सर्जरी करनी पड़ी। आधे घंटे चली सर्जरी के बाद उसे नौ टांके आए। आइए, जानते हैं क्या है मामला? 

Trending Videos
MP News: Doctor operated on snake in Narmadapuram veterinary hospital
नर्मदापुरम में सांप का ऑपरेशन। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम के पास कुलामडी गांव में एक 7 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ (RAT SNAKE) सांप पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कुत्तों को भगाकर सांप को बचा लिया, लेकिन हमले में वह घायल हो गया। जख्मी सांप खेत के किनारे बैठ गया, उसके फेफड़े वाले हिस्से से लगातार खून बह रहा था। यह देखकर लोगों ने सर्पमित्र उदय सराठे को जानकारी दी। सराठे ने मौके पर पहुंचकर जख्मी सांप को रेस्क्यू किया और उसे नर्मदापुरम पशु चिकित्सालय ले गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Doctor operated on snake in Narmadapuram veterinary hospital
ठीक हो गया सांप। - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सालय में पशु चिकित्सक सर्जन डॉक्टर अरविंद गुप्ता ने जख्मी सांप की जांच की। इस दौरान सामने आया कि कुत्तों ने सांप के फेफड़े वाले हिस्से को बुरी तरह से डैमेज कर दिया है। फेफड़ों के आसपास कई जगह से उसका खून बह रहा था, इस कारण सांप को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। सांप की गंभीर स्थिति को देखते हुए पशु चिकित्सक गुप्ता ने उसकी सर्जरी करने का फैसला लिया। 

MP News: Doctor operated on snake in Narmadapuram veterinary hospital
पशु चिकित्सक सर्जन डॉक्टर अरविंद गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

पशु चिकित्सक सर्जन डॉक्टर अरविंद गुप्ता ने सर्जरी के लिए सांप को एनेस्थीसिया देकर बेहोश किया। इसके बाद करीब आधे घंटे तक सांप की जटिल सर्जरी की गई। सांप को 9 टांके लगाए गए। एनेस्थीसिया का असर खत्म होने के बाद साप पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गया। समय पर इलाज मिलने से उसे बचा लिया गया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed