मध्य प्रदेश के पन्ना से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मां और पांच साल के बेटे की बड़ी क्रूरता से हत्या कर दी गई। डेढ़ साल के बच्चे को बिलखता छोड़ दिया। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसियों को घटना का पता चला। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मामला पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना के माधोगंज इलाके का है। इलाके के रहूनिया में रहने वाली 25 वर्षीय सोनू पति रामनारायण कुशवाहा व उसके पांच साल के मासूम बेटे की अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी। दोनों के मुंह में कपड़े ठूंसे गए थे। शॉर्ट पीएम में गला दबाने की बात भी सामने आई है। महिला का पति काम के सिलसिले में पंजाब में रहता है।
ये भी पढ़ें- 'मुस्लिम बन जा, वरना तेजाब फेंक दूंगा', गरबा सीखने जा रही छात्रा को धमकाया
2 of 3
पन्ना में दोहरे हत्याकांड के बाद लोगों में आक्रोश है।
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने जताई आशंका
स्थानीय रहवासी जगमोहन यादव ने बताया कि महिला अपने घर पर ही छोटी सी किराना दुकान चलाती थी। महिला का पति पंजाब में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। घटना 16-17 सितंबर की दरमियानी रात की है। महिला अपने दो बच्चों के साथ घर पर थी। घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों ने महिला एवं उसके पांच साल के बेटे को मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसकी क्रूरता के साथ हत्या कर दी, वहीं आरोपियों ने महिला के डेढ़ साल के बच्चे को जीवित छोड़ दिया। जगमोहन ने आरोप भी लगाया कि महिला के घर में चोरी की गई फिर उसे मार गया। उसका पति भी पंजाब से आ रहा है।
ये भी पढ़ें- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म: कट्टे की नोक पर किया अगवा, फिर नशीली कोल्ड्रिंग पिलाकर किया बारी-बारी की दरिंदगी
3 of 3
हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद से पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई है, वहीं जानकारी लगने के बाद एसडीओपी व थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौक़े पर पहुंचा और मामले की हर एंगल से जांच की। एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं की है। मामला क्या है यह पुलिस विवेचना उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस का मानना है कि दोनों का गला दबाया गया है। प्रथमदृष्टया हत्या के पीछे चोरी का मामला हो सकता है, हालांकि जांच के बाद ही सही वजह सामने आ सकती है।
गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
हालांकि घटना के बाद गुस्साए ग्रामवासियों ने माधौगंज चौराहे पर चक्काजाम कर दिया और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामवासी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X