फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: DGP ने की शहडोल जोन की कानून व्यवस्था की समीक्षा,महिला अपराधों से जुड़े मामले सुलझाने का दिया निर्देश

Fri, 16 Jun 2023 04:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 04:15 PM IST
सार

डीजीपी सक्सेना ने हैड कॉन्स्टेबल के साथ बैठकर साइबर संबंधी शिकायतों के निराकारण से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी ली। साइबर क्राइम के निराकरण में आने वाली चुनौतियों और समस्याओं की जानकारी ली एवं उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

विज्ञापन
MP News: DGP reviewed the law and order situation of Shahdol zone, gave instructions to solve cases related to
डीजीपी ने शहडोल जोन में लिया कानून व्यवस्था का जायजा - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिशा-निर्देश पर डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना प्रदेश की कानून व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने शहडोल जोन में घटित अपराधों और उन पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई और कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। गुरुवार को शहडोल जोन में डीजीपी ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि नागरिकों की सुरक्षा, उन्हें न्याय दिलाना और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोन में गुंडे-बदमाशों पर सतत् निगरानी रखने एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।
MP News: DGP reviewed the law and order situation of Shahdol zone, gave instructions to solve cases related to
DGP ने HF सेट्स को तत्काल दुरुस्त करने के दिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी सक्सेना अचानक उमरिया जिले के पुलिस कंट्रोल रूम स्थित वायरलेस कक्ष पहुंचे। यहां उन्होंने वायरलेस कम्युनिकेशन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि बाकी सभी सेट्स का इस्तेमाल ठीक तरह से किया जा रहा है, लेकिन एचएफ लॉन्ग डिस्टेंस सेट्स का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। एचएफ लॉन्ग डिस्टेंस सेट्स लंबी दूरी में संचार के लिए उपयोग होता है, मोबाइल आने के बाद इनका उपयोग कम होने लगा है, लेकिन आपातकाल एवं आपदा की स्थिति में मोबाइल नेटवर्क बंद हो जाने पर इन सेट्स का उपयोग किया जाता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए डीजीपी ने  एडीजी दूरसंचार को निर्देशित किया कि तत्काल इस व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए एवं प्रतिदिन इसका संचालन व टेस्टिंग की जाए। 
MP News: DGP reviewed the law and order situation of Shahdol zone, gave instructions to solve cases related to
DGP ने साइबर क्राइम की विस्तृत समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला
साइबर क्राइम की विस्तृत समीक्षा  
डीजीपी सक्सेना ने हैड कॉन्स्टेबल के साथ बैठकर साइबर संबंधी शिकायतों के निराकारण से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी ली। साइबर क्राइम के निराकरण में आने वाली चुनौतियों और समस्याओं की जानकारी ली एवं उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साइबर क्राइम की चुनौतियों को दृष्टिगत, इनसे निपटने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed