फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uproar over electricity bill collection; connections of over four dozen households disconnected

Shahdol News: बिजली बिल वसूली पर बवाल, 40 से अधिक घरों के काटे गए कनेक्शन; जेई पर अभद्रता का आरोप

Sat, 25 Jul 2026 11:05 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 11:05 AM IST
सार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के झिंक बिजुरी गांव में बिजली विभाग की टीम और बिजली विभाग की टीम के बीच बिजली बिल की मांग को लेकर विवाद हो गया। कनेक्शन काटने का विरोध ग्रामीण पुलिस स्टेशन क्षेत्र में किया गया।

विज्ञापन
Uproar over electricity bill collection; connections of over four dozen households disconnected
चौकी में शिकायत करते हुए लोग।

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र की झींक बिजुरी पुलिस चौकी अंतर्गत गांव झींक बिजुरी में बिजली बिल की वसूली के दौरान शुक्रवार शाम विवाद की स्थिति बन गई। बिजली विभाग की टीम बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए गांव पहुंची थी। इस दौरान कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्रामीण अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि गांव के कुछ घरों पर बिजली बिल बकाया था। इसकी वसूली के लिए जैतपुर बिजली विभाग का अमला, जिसमें कनिष्ठ अभियंता (जेई) भी शामिल थे, गांव पहुंचा। उनके अनुसार विभाग की कार्रवाई के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी, जबकि कुछ लोगों ने भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन


गांव में नाराजगी
ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बावजूद विभाग ने गांव के लगभग 40 से अधिक घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इससे गांव में नाराजगी फैल गई और लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। विरोध के दौरान कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई
अनिल श्रीवास्तव का आरोप है कि जब ग्रामीणों ने बिजली कनेक्शन काटने का कारण पूछा और विरोध दर्ज कराया तो मौके पर मौजूद जेई ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में झींक बिजुरी पुलिस चौकी पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

दूसरी ओर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी अपनी ओर से शिकायत पुलिस को सौंपी है। घटना के बाद गांव में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई।


ये भी पढ़ें- Shajapur News: अवैध कॉलोनियों की अव्यवस्थाओं पर फूटा भाजपा विधायक का गुस्सा, अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार

झींक बिजुरी चौकी प्रभारी रामपाल वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों एवं बिजली विभाग के कर्मचारियों, दोनों पक्षों से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उनकी शिकायत पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed