फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shocking incident: Elderly woman living alone murdered by having her throat slit

मुरैना में सनसनी: गले से सोने की चेन और कान की बाली लूटने के लिए महिला की हत्या, बेरहमी से रेत दिया गला

Mon, 27 Jul 2026 04:59 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 04:59 PM IST
सार

मुरैना के देवगढ़ थाना क्षेत्र के उत्तमपुरा गांव में घर में अकेली रह रही 60 वर्षीय विमला सिंकरवार की अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी सोने की चेन और बाले लूटकर फरार हो गए। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है तथा आरोपियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Shocking incident: Elderly woman living alone murdered by having her throat slit
मुरैना में जेवर के लिए महिला की हत्या कर दी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के उत्तमपुरा गांव में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेली रह रही 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के गले से सोने की चेन और कानों के बाले लूटकर फरार हो गए। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान विमला पत्नी बाबू सिंह सिंकरवार (60 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पति ग्वालियर में नौकरी करते हैं और घटना के समय महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान देर रात अज्ञात बदमाश घर में घुसे और धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश सोने के जेवर लेकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना प्रभारी जयपाल गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  लवकुश चौराहे पर भीषण जाम, तीन घंटे फंसते रहे स्कूल-कॉलेज के बच्चे और एंबुलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओपी जौरा एनआरएस बघेल ने बताया कि उत्तमपुरा गांव में वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। महिला की हत्या किसने और किन कारणों से की, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या और लूट, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया है। टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएगी, ताकि हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचा जा सके। जांच में जुटी पुलिस फिलहाल देवगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों के साथ अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed