{"_id":"6a6754dee16c300f7b014d5c","slug":"bhopal-a-fake-baba-came-to-remove-planetary-defects-stole-the-cafe-owner-s-purse-and-gold-ring-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म की आड़ में दगाबाजीः ग्रह दोष दूर करने आया ‘ढोंगी बाबा’ निकला चोर, कैफे संचालक का पर्स-सोने की अंगूठी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म की आड़ में दगाबाजीः ग्रह दोष दूर करने आया ‘ढोंगी बाबा’ निकला चोर, कैफे संचालक का पर्स-सोने की अंगूठी उड़ाई
Mon, 27 Jul 2026 06:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:30 PM IST
सार
भोपाल में साधु के वेश में आए एक ठग ने कैफे संचालक को ग्रह दोष और व्यापार में तरक्की का झांसा देकर 4 हजार रुपये और सोने की अंगूठी ठग ली। आरोपी ने चमत्कार दिखाकर भरोसा जीता और फरार हो गया। हबीबगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।
विज्ञापन
भोपाल में ढोंगी बाबा ने कर दी ठगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में अपराधियों और जालसाजों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिए बेझिझक धर्म का चोला ओढ़ रहे हैं। आस्था और साधु-संत परंपरा को बदनाम करते हुए ये शातिर अपराधी लोगों के अंधविश्वास का फायदा उठा रहे हैं। ताजा मामले में एक ढोंगी साधु ने ग्रह दोष मिटाने और कारोबार में तरक्की का झांसा देकर एक कैफे संचालक को हजारों की चपत लगा दी और फरार हो गया।
हबीबगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दानिश नगर निवासी अनुभव खरे (34) अरेरा कॉलोनी में एक कैफे चलाते हैं। शनिवार दोपहर साधु के वेश में एक अज्ञात व्यक्ति उनके कैफे पहुंचा। उसने भोजन की मांग की और जब उसे पैसे दिए गए, तो उसने खुद को सच्चा साधु बताते हुए नकदी लेने से साफ इनकार कर दिया। इस ढोंग से उसने संचालक का भरोसा जीत लिया। इसके बाद उसने हाथ की सफाई और कुछ कथित चमत्कार दिखाकर अनुभव को अपनी बातों के जाल में उलझा लिया।
चमत्कार और ग्रह दोष का दिया झांसा
भरोसा कायम करने के बाद ढोंगी ने अनुभव से कहा कि उनके ग्रह-नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे हैं, जिससे व्यापार में बाधा आ रही है। उसने दावा किया कि एक विशेष पूजा विधि से सब ठीक हो जाएगा। उसने अनुभव के पर्स से 4 हजार रुपये नकद अपनी हथेली पर रखवाए और देखते ही देखते हाथ की सफाई से पैसे गायब कर दिए। ठग ने दावा किया कि यह राशि कुछ देर में अपने-आप लौट आएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सागर में बस स्टैंड के पास नशे में धुत युवक-युवतियों का हंगामा,हाथ में बका लहराकर फैलाई दहशत
अंगूठी ली और डर दिखाकर हुआ रफूचक्कर
इसके बाद जालसाज ने ग्रह दोष पूरी तरह समाप्त करने के नाम पर अनुभव की सोने की अंगूठी भी उतरवा ली। उसने झांसा दिया कि एक घंटे के भीतर पैसे और अंगूठी दोनों वापस मिल जाएंगे। साथ ही उसने पीड़ित को डराया कि यदि इस दौरान किसी को भी इस बारे में बताया, तो पूजा निष्फल हो जाएगी और अनिष्ट हो जाएगा। डर और झांसे में आकर पीड़ित चुप रहा और आरोपी कीमती सामान लेकर चंपत हो गया।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद जब बाबा वापस नहीं लौटा, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत हबीबगंज थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का सुराग लगा लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।