सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: शिवपुरी जिले में सीएम शिवराज की शर्त, बोले- पहले प्रीतम को विधायक बनाओ उसके बाद पिछोर को जिला बनाएंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 07:23 PM IST
सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पहले आप प्रीतम को विधायक बनाओ उसके बाद पिछोर को जिला बनाएंगे। 

विज्ञापन
CM Shivraj's condition in Shivpuri district, said - first make Pritam MLA, then Pichor will be made district
शिवपुरी में सीएम शिवराज ने संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र में जनदर्शन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान महिला सम्मेलन में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पहले आप प्रीतम को विधायक बनाओ उसके बाद पिछोर को जिला बनाएंगे। 


सीएम शिवराज सिंह चौहान से पिछोर के लोगों को बड़ी उम्मीद थी कि इस सभा के दौरान मुख्यमंत्री पिछोर को जिला बनाने की घोषणा कर देंगे। एक दिन पहले ही पिछोर से कांग्रेस विधायक केपी सिंह ने भी एक पत्रकार वार्ता के जरिए सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से पिछोर को जिला बनाने की मांग की थी। पिछोर में सोमवार को आयोजित महिला सम्मेलन के दौरान शिवराज सिंह चौहान सीधी बात करते हुए कहा कि पहले प्रीतम को विधायक बनाओ और उसके बाद पिछोर को जिला बनाएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनता से कहा कि एक वादा आप पूरा करो एक वादा मैं पूरा करूंगा। इस मौके पर हाल ही में भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए गए प्रीतम लोधी भी मंच पर मौजूद रहे।

जनदर्शन कार्यक्रम में मौजूद रहे सीएम शिवराज के साथ सिंधिया
पिछोर विधानसभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान सीएम का जोरदार स्वागत हुआ। सबसे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान हेलीपेड पर उतरकर फूलों से सजी खुले वाहन में सवार होकर पिछोर कस्बे में जन दर्शन कार्यक्रम पर निकले। इस दौरान उनके साथ वाहन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद केपी यादव, मंत्री तुलसीराम सिलावट, पिछोर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार प्रीतम लोधी सवार रहे। इस दौरान पिछोर की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी पड़ी। 
 
Trending Videos
CM Shivraj's condition in Shivpuri district, said - first make Pritam MLA, then Pichor will be made district
शिवपुरी में सीएम का रोड शो - फोटो : सोशल मीडिया
409 करोड़ से अधिक की सौगात
छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित सभा स्थल पर पहुंचने के बाद सीएम शिवराज का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान लाडली बहनाओं ने कई फीट लंबी राखी को अपने मुख्यमंत्री भाई शिवराज सिंह चौहान को भेंट की। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न विभागों के 26 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। जिनकी लागत 409 करोड़ से अधिक है। जिसमें 385.671 करोड़ के 16 विकास कार्य का भूमि पूजन और 23.861 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया सीएम के द्वारा किए गए लोकार्पण में सनघटा सिंचाई परियोजना शामिल है।

ज्योतिरादित्य ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से छोटे भाई और बड़े भाई की जोड़ी के बारे में चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों की जोड़ी ने किसानों को डिफाल्टर बना दिया। बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया इसी के चलते कांग्रेस सरकार को गिराना पड़ा। सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम शिवराज की विकास योजनाओं के कारण मप्र विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। किसान, युवा और महिलाएं हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। जिनका लाभ जनता को मिल रहा है।

जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे- प्रीतम
इस दौरान भाजपा के उम्मीदवार घोषित हुए प्रीतम लोधी ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से पिछोर विधायक ने समाजों को आपस में लड़ा कर रखा है, लेकिन उनकी प्राथमिकता रहेगी कि वह सभी समाजों को एकजुट करके साथ लेकर चलें, प्रीतम लोधी ने कहा कि वह कभी क्षेत्र की जनता पीठ नहीं दिखाएंगे वह उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed