फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए उज्जैन में मिर्ची यज्ञ, श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ

Sun, 09 Mar 2025 01:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 09 Mar 2025 01:54 PM IST
सार

IND vs NZ Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के लिए श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया गया। मां बगलामुखी के दरबार में शत्रु नाशक हवन किया गया।

विज्ञापन
IND vs NZ Final Champions Trophy 2025 Ujjain Baglamukhi Temple Mirchi Yagya MP News in Hindi
भारत की जीत के उज्जैन में अनुष्ठान। - फोटो : अमर उजाला

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच आज दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे से होगी। भारत न्यूजीलैंड को हराकर जीत दर्ज करे इस कामना को लेकर मप्र की धार्मिक नगरी उज्जैन में अनुष्ठान का दौर जारी है।



 
टीम इंडिया की जीत के लिए महाकाल मंदिर में स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ और महाआरती कर भगवान गणेश से जीत की कामना की गई। वहीं, मां बगलामुखी के दरबार में शत्रु नाशक हवन किया गया। मिर्ची की आहुतियां देकर मां बगलामुखी से प्रार्थना की जा रही है कि भारत न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीते। 

IND vs NZ Final Champions Trophy 2025 Ujjain Baglamukhi Temple Mirchi Yagya MP News in Hindi
भारत की जीत के उज्जैन में अनुष्ठान। - फोटो : अमर उजाला

51 पुजारियों ने किया मिर्ची यज्ञ 
दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले को लेकर पूरे देश में उत्साह चरम पर है। भारत और न्यूजीलैंड के इस महामुकाबले से पहले क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत की कामना के लिए विशेष पूजन और यज्ञ किया जा रहा है। उज्जैन के भैरवगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में 51 पुजारियों ने मिर्ची यज्ञ किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भी शामिल हुए। भृतहरि गुफा के गादीपति महंत पीर रामनाथ महाराज के नेतृत्व में हुए इस अनुष्ठान में विशेष रूप से लाल मिर्च, हल्दी, सरसों और नारियल जैसी सामग्री अर्पित की गई। इस विशेष यज्ञ में पुजारियों और बटुकों ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरें हाथ में लेकर प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद क्रिकेट प्रेमियो ने तिरंगा लेकर पूजन किया।

शत्रु पर विजय पाने किया जाता है ऐसा यज्ञ
भृतहरि गुफा के महंत पीर रामनाथ महाराज ने बताया कि मां बगलामुखी को प्रसन्न करने के लिए यह अनुष्ठान किया गया, जिससे भारतीय टीम को जीत का आशीर्वाद मिले। उन्होंने कहा कि शत्रु पर विजय पाने के लिए इस प्रकार के यज्ञ का विशेष महत्व होता है। हमने मां बगलामुखी से प्रार्थना की है कि भारतीय टीम को विजयश्री प्राप्त हो। 
 

IND vs NZ Final Champions Trophy 2025 Ujjain Baglamukhi Temple Mirchi Yagya MP News in Hindi
भारत की जीत के उज्जैन में अनुष्ठान। - फोटो : अमर उजाला

सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में अथर्वशीर्ष का पाठ 
श्री महाकालेश्वर मंदिर में विराजित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में भारत की जीत की कामना को लेकर श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया गया। इस दौरान श्री गणेश के समक्ष भारतीय टीम के खिलाड़ियों की फोटो को रखकर भारतीय टीम की जीत की कामना की गई। मंदिर के पुजारी पंडित दिलीप उपाध्यक्ष चम्मू गुरु ने बताया कि हमें पूरा विश्वास है कि सिद्धि विनायक का आशीर्वाद टीम इंडिया के साथ रहेगा और चैंपियंस ट्रॉफी पर भारत का कब्जा होगा। सभी ने मिलकर भगवान गणेश से भारत की जीत की प्रार्थना की है। भारतीय टीम ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed