फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2025: रात 2:30 बजे जागेंगे बाबा महाकाल, महाशिवरात्रि पर लाखों भक्त करेंगे दर्शन, कब क्या होगा?

Tue, 25 Feb 2025 11:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 25 Feb 2025 11:27 PM IST
सार

Mahashivratri 2025: उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व की धूम है। मंदिर के पुजारी पं. महेश शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के चलते बाबा महाकाल रात 2:30 बजे जागेंगे। इसके बाद भगवान को पंचामृत स्नान कराया जाएगा और फिर विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025: Mahashivratri worship in Ujjain Mahakaleshwar temple News In Hindi
उज्जैन में महाशिवरात्रि की धूम। - फोटो : अमर उजाला

Mahashivratri 2025: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर आज बुधवार को पूरे देश में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी इस पावन पर्व की विशेष तैयारियां की गई हैं। करीब 10 लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती के लिए मंदिर के पट आज सुबह 2:30 बजे खुलेंगे। 




मंदिर के पुजारी पं. महेश शर्मा ने बताया कि बाबा महाकाल रात 2:30 बजे जागेंगे और भगवान वीरभद्र व मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले जाएंगे। इसके बाद भगवान का पंचामृत स्नान (दूध, दही, शहद, शक्कर, घी) किया जाएगा। पंचामृत पूजन के पश्चात भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के साधु-संतों द्वारा भस्म आरती की जाएगी।

भस्म आरती के बाद दिनभर विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा

  • सुबह 7:30 से 8:15 बजे दद्योदक आरती
  • 10:30 से 11:15 बजे भोग आरती
  • दोपहर 12 बजे उज्जैन तहसील की ओर से पूजन-अभिषेक
  • शाम 4 बजे होल्कर व सिंधिया स्टेट की ओर से पूजन
  • शाम को पंचामृत पूजन और भगवान को संध्या आरती में गर्म मीठे दूध का भोग अर्पित किया जाएगा।
Mahashivratri 2025: Mahashivratri worship in Ujjain Mahakaleshwar temple News In Hindi
मंदिर को सजाया गया। - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि की रात बाबा महाकाल का महाअभिषेक
महाशिवरात्रि की रात 11 बजे से 27 फरवरी की सुबह 6 बजे तक भगवान महाकालेश्वर का महाअभिषेक होगा। इस दौरान 11 ब्राह्मणों द्वारा एकादश-एकादशनी रुद्रपाठ और विशेष मंत्रों के माध्यम से अभिषेक किया जाएगा। जिसमें पंचामृत, 101 लीटर दूध, 31 किलो दही, 21 किलो खांडसारी, 21 किलो शहद और 15 किलो घी, गंगाजल, गुलाब जल, भांग और  विभिन्न प्रकार के फलों के रस का उपयोग किया जाएगा। 

विशेष श्रृंगार और सेहरा दर्शन
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी (27 फरवरी) को भगवान महाकालेश्वर को नवीन वस्त्र धारण कराए जाएंगे। सप्तधान्य (चावल, खड़ा मूंग, तिल, गेहूं, जौ, साल, खड़ा उड़द) से भगवान का श्रृंगार किया। इसके अलावा- बाबा महाकाल को चंद्र मुकुट, छत्र, त्रिपुंड और आभूषणों से सजाया जाएगा। पुष्प मुकुट (सेहरा) बांधा जाएगा, चांदी का सिक्का और बिल्वपत्र अर्पित किए जाएंगे। विभिन्न मिठाइयों, फलों और पंचमेवा का भोग अर्पित किया जाएगा।

Mahashivratri 2025: Mahashivratri worship in Ujjain Mahakaleshwar temple News In Hindi
उज्जैन में महाशिवरात्रि की धूम। - फोटो : अमर उजाला

दिन में होगी विशेष भस्म आरती
27 फरवरी को सेहरा दर्शन के बाद दोपहर 12 बजे वर्ष में एक बार आयोजित होने वाली विशेष भस्म आरती की जाएगी। इसके बाद भोग आरती होगी और शिवनवरात्रि का पारणा किया जाएगा। दिनभर विभिन्न पूजन और आरती के पश्चात रात्रि में शयन आरती के बाद भगवान महाकालेश्वर के पट बंद कर दिए जाएंगे।
 
महाशिवरात्रि पर 10 लाख आएंगे 
महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियां की हैं। अनुमान है कि करीब 10 लाख श्रद्धालु महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1600 पुलिसकर्मी और 150 ट्रैफिक जवान तैनात रहेंगे, वहीं 200 नए सीसीटीवी कैमरे और 3 ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, जल व्यवस्था और छाया की विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2025: Mahashivratri worship in Ujjain Mahakaleshwar temple News In Hindi
अधिकारियों ने किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

भव्य फूलों से सजेगा महाकाल दरबार
महाशिवरात्रि पर मंदिर को 2000 किलो से अधिक विदेशी फूलों से सजाया गया है। इनमें इंडोनेशिया और थाईलैंड के फूल भी शामिल हैं। 140 लोगों की टीम ने मंदिर में सजावट की है। वहीं, नंदी मंडपम को स्वर्ण महल का रूप दिया गया है। 

कलेक्टर ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। प्रकाश, पेयजल, पार्किंग, अग्निशमन, जूता स्टैंड और कंट्रोल रूम जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए 1 घंटे में दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed