{"_id":"15763ec25de64f1a0712ed03f1fe8396","slug":"chevrolet-spin-mpv-to-be-showcased-at-auto-expo-2016","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मारुति अर्टिगा को टक्कर देगी शेवरले की 7 सीटर","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
मारुति अर्टिगा को टक्कर देगी शेवरले की 7 सीटर
Tue, 02 Feb 2016 08:27 AM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 08:27 AM IST
विज्ञापन
मारुति अर्टिगा को टक्कर देने आ रही है शेवरले की 7 सीटर
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शेवरले जल्द ही घरेलू बाजार में नई एमपीवी ‘स्पिन’ को उतारने वाली है। ऑटो एक्सपो-2016 में इस कार से पर्दा उठेगा। एमपीवी सेगमेंट में स्पिन का मुकाबला होंडा मोबिलियो व मारुति सुजुकी अर्टिगा से होगा। शेवरले की मौजूदा एमपीवी ‘एंजॉय’ मुख्य रूप टैक्सी/कैब सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कंपनी स्पिन को एक प्रीमियम एमपीवी के तौर पर उतारना चाहती है। स्पिन को बीते साल टेस्टिंग के दौरान देखा गया था।
मारुति अर्टिगा को टक्कर देने आ रही है शेवरले की 7 सीटर
2 of 5
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शेवरले स्पिन को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उतारा जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि डीजल वर्जन में 1.3 लीटर का मल्टीजेट इंजन मिलेगा, जो 90 पीएस की पावर व 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।
मारुति अर्टिगा को टक्कर देने आ रही है शेवरले की 7 सीटर
3 of 5
इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स आने की उम्मीद है। वहीं पेट्रोल वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियर बॉक्स दिया जा सकता है। अभी पेट्रोल वर्जन की ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। कार की शुरुआती कीमत 7 लाख रुपए होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति अर्टिगा को टक्कर देने आ रही है शेवरले की 7 सीटर
4 of 5
शेवरले इंडिया ने पिछले साल घोषणा की थी कि आने वाले सालों में घरेलू बाजार में उतरने वाली कारों पर छह हजार करोड़ रूपए से ज्यादा का निवेश किया जाएगा। स्पिन भी इन्हीं कारों में से एक है। जनरल मोटर इंडिया के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक काहेर कजेम ने बताया कि ‘ऑटो एक्सपो-2016 के दौरान विजिटर्स को एक नए शेवरले ब्रांड से रूबरू होने का मौका मिलेगा।’
विज्ञापन
मारुति अर्टिगा को टक्कर देने आ रही है शेवरले की 7 सीटर
5 of 5
स्पिन के अलावा ऑटो एक्सपो-2016 में नई शेवरले क्रूज, कैमारो व कॉर्वेट और ट्रेलब्लेजर एसयूवी को भी पेश किया जाएगा। कारों के अलावा विजिटर्स के लिए शेवरले पवेलियन में कई इंट्रेक्टिव एप्लीकेशन मौजूद होंगी। इनमें ऑक्यूलिस रिफ्ट वर्चुअल एक्सपीरियंस शामिल है। ऑक्यूलिस रिफ्ट के जरिये लोग एक वर्चुअल (आभासी) रोड ट्रिप पर निकल सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।