सब्सक्राइब करें

इस तरह एक सुपर कार में तब्दील हो गई बीएमडब्ल्यू कार

Updated Tue, 15 Dec 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन

इस तरह एक सुपर कार में तब्दील हो गई बीएमडब्ल्यू कार

Gabura GRT V8i based on the BMW i8

ऐसी कार बनानी हो, जो ईंधन की खपत के लिहाज से काफ़ी बचत वाली हो तो सबसे पहले कार का एयरोडायनामिक डिज़ाइन कुछ हल्के मैटीरियल का होना चाहिए। वहीं अगर ऐसी कार बनाने का इरादा हो जिसका मुख्य उद्देश्य स्पीड और परफॉर्मेंस हो तब भी कार का एयरोडायनामिक डिज़ाइन होना चाहिए और वो हल्के पदार्थ का बना होना चाहिए। हालांकि ये अचरज की बात है कि इससे पहले किसी ने इस तथ्य को रेखांकित नहीं किया।


डेविड के. गिब्सन/बीबीसी ऑटो

Trending Videos

इस तरह एक सुपर कार में तब्दील हो गई बीएमडब्ल्यू कार

Gabura GRT V8i based on the BMW i8

मोटरस्पोर्ट्स इंजीनियरिंग कंपनी गाबुरा रेसिंग टेक्नॉलॉजी की दक्षता तेज रफ़्तार वाली गाड़ियों और विशेष मांग पर बनाई जानी वाली गाड़ियों में है। इसने बीएमडब्ल्यू की हाइब्रिड आई8 स्पोर्ट्स कार को लगभग 800 हॉर्सपावर वाली एक सुपर कार में तब्दील कर दिया है। संभव है कि ये सड़कों पर चलने वाली ख़ासी तेज़ स्पीड की रेसिंग कार हो, लेकिन ये अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह एक सुपर कार में तब्दील हो गई बीएमडब्ल्यू कार

Gabura GRT V8i based on the BMW i8

म्यूनिख स्थित इस कंपनी ने हाइब्रिड तकनीक वाली आई8 कार से उसकी फ़्यूचरिस्टिक तकनीक को हटाते हुए उसमें सुपरट्यू्न्ड बीएमडब्ल्यू एस63 ट्विन टर्बो वी8 इंजन लगा दिया है। एक समय एन63 4.4 लीटर के नाम से मशहूर इंजन के एम वर्जन की क्षमता 560 हार्स पावर है। लेकिन गाबुरा वर्जन में ट्वीक करके इसमें 200 हार्स पावर की क्षमता बढ़ाई जा सकती है।

इस तरह एक सुपर कार में तब्दील हो गई बीएमडब्ल्यू कार

Gabura GRT V8i based on the BMW i8

गाबुरा ने अपने काम को कोलोन में हुए 2015 प्रोफेशनल मोटर स्पोर्टवर्ल्ड एक्सपो में भी प्रदर्शित किया है। कंपनी ने इस एक्सपो में यह बताने की कोशिश की है उन्होंने आई8 कार में महज मामूली बदलाव भर नहीं किया है बल्कि इसे नए ढंग से तैयार किया है।

विज्ञापन

इस तरह एक सुपर कार में तब्दील हो गई बीएमडब्ल्यू कार

Gabura GRT V8i based on the BMW i8

कंपनी की ओर से कहा गया है कि उन्होंने आई8 कार की एल्यूमिनियम और कार्बन बॉडी को पूरी तरह से बदलकर उस ढांचे के अंदर नई कार रख दी है। कंपनी का इरादा अपनी वी8आई कार को बाज़ार में उतारने का है। लेकिन इसकी अविश्वसनीय रफ़्तार को लेकर दावा किया जा रहा है। हालांकि अभी ये नहीं मालूम है कि इस कार से किस रफ़्तार की उम्मीद की जा रही है लेकिन आई8 कार महज 4.4 सेकेंड में शून्य से 60 मील प्रति घंटे की रफ़्तार तक पहुंच सकती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed