{"_id":"e30e238600e609ff2e327055634db2a4","slug":"south-africas-new-finance-minister-pravin-gordhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका को बचाने के लिए एक भारतवंशी ने संभाली कमान","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
दक्षिण अफ्रीका को बचाने के लिए एक भारतवंशी ने संभाली कमान
Tue, 15 Dec 2015 08:58 AM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका को बचाने के लिए एक भारतवंशी ने संभाली कमान
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर भारतवंशी राजनेता प्रवीण गोरधन को एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका का वित्तमंत्री बनाया गया है। इससे पहले प्रवीण 2009 से लेकर 2014 तक दक्षिण अफ्रीका के वित्तमंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीका को बचाने के लिए एक भारतवंशी ने संभाली कमान
2 of 6
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने बेहद अनुभवी 66 वर्षीय प्रवीण को देश का नया वित्त मंत्री नियुक्त किया है। भीषण आर्थिक उथलपुथल के बीच एक सप्ताह के अंदर उनको तीसरा वित्त प्रमुख बनाया गया है।
दक्षिण अफ्रीका को बचाने के लिए एक भारतवंशी ने संभाली कमान
3 of 6
इससे पहले बुधवार को जैकब जुमा ने एन नेने को बर्खास्त कर दिया था। साथ ही उनकी जगह सांसद डेविड रूयेन को नियुक्त कर दिया था। इसके चलते आर्थिक संकट की लहर दौड़ पड़ी और इसकी जमकर आलोचना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका को बचाने के लिए एक भारतवंशी ने संभाली कमान
4 of 6
एन नेने की बर्खास्तगी के बाद दक्षिण अफ्रीका की रैंड करेंसी में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते बैंक शेयरों को बेचना पड़ा। साथ ही डॉलर का कर्ज बढ़ गया। क्रेडिट एजेंसी फिच ने चार दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका की रेटिंग घटा दी। नेने को हटाने को लेकर राष्ट्रपति जुमा को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका को बचाने के लिए एक भारतवंशी ने संभाली कमान
5 of 6
इसके बाद संसद की स्थायी वित्त समिति के एएनसी सचेतक रूयेन को वित्तमंत्री बनाया जाना भी अनुभव की कमी को लेकर सवालों के घेरे में रही। प्रवीण की नियुक्त के चलते रविवार रात रैंड करेंसी में करीब पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने मिली, लेकिन जुमा के खिलाफ आलोचना थमने का नाम नहीं ले रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।