फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 दिसंबर को लॉन्च होगी फॉक्सवेगन बीटल, जानिए क्या होगा खास

Wed, 16 Dec 2015 03:17 PM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन

19 दिसंबर को लॉन्च होगी फॉक्सवेगन बीटल, जानिए क्या होगा खास

New VW Beetle: What to Expect?

फॉक्सवेगन की नई बीटल एक बार फिर लॉन्च होने जा रही है। लग्जरी हैचबैक सेगमेंट की यह कार 19 दिसंबर को लॉन्च होनी है। बीटल की कीमत तकरीबन 30 लाख रुपए के आस-पास हो सकती है। तो यहां हम जानने की कोशिश करते हैं कि फॉक्सवेगन की नई बीटल क्या-क्या लेकर आएगी अपने फैंस के लिए...


19 दिसंबर को लॉन्च होगी फॉक्सवेगन बीटल, जानिए क्या होगा खास

New VW Beetle: What to Expect?

इंजन: पावर प्लांट की बात करें तो नई बीटल में फॉक्सवेगन का 1.4-लीटर का टीएसआई-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह 150 बीएचपी की ताकत देगा। इसमें 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियर ट्रांसमिशन मिलेगा।

19 दिसंबर को लॉन्च होगी फॉक्सवेगन बीटल, जानिए क्या होगा खास

New VW Beetle: What to Expect?

सेफ्टी: नई बीटल में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। इनमें ड्राइवर और आगे की सवारी की सुरक्षा के लिए दिए एयरबैग के अलावा साइड में कर्टन एयरबैग्स दिए जाएंगे। पैसेंजर एयरबैग को ऑन या ऑफ करने का विकल्प मौजूद होगा। इसके साथ ही हिल-होल्ड फंक्शन मिलेगा, जो ऊंचाई या ढलाने वाले रास्ते में कार को रोके रखने में मदद करेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, एबीएस, एंटी स्लिप सिस्टम के साथ ही इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल सिस्टम भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

19 दिसंबर को लॉन्च होगी फॉक्सवेगन बीटल, जानिए क्या होगा खास

New VW Beetle: What to Expect?

फीचर्स: डे टाइम रनिंग एलईडी लाइट्स के साथ बाई-जेनन हेडलैंप्स मिलेंगे। कॉर्नर पर सही रोशनी के लिए फॉग लैंप्स होंगे। पीछे की तरफ कार में एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। आठ स्पीकर वाला फॉक्सवेगन का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, जो ऑक्स, यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

विज्ञापन

19 दिसंबर को लॉन्च होगी फॉक्सवेगन बीटल, जानिए क्या होगा खास

New VW Beetle: What to Expect?

दूसरी ओर, कार की सीट, स्टीयरिंग व्हील, गियर लीवर की नॉब और हैंडब्रेक पर लेदर कवर मिलेगा। कार में तीन रंग वाली एंबियंट लाइटें दी गई हैं, जिन्हें आप अपने मूड के हिसाब से सेट कर सकेंगे। इसके अलावा, सनरूफ, आगे की सीटों में हीटिंग औऱ हाईट एडजेस्ट करने का सिस्टम दिया गया है। ऑटो रेन और लाइट सेंसर के साथ ही क्रूज़ कंट्रोल सिस्टम भी यहां मौजूद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed