{"_id":"c283d93f9eee921ca871260a49640ea0","slug":"celebraty-world-year-ender-2015","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल के वे सितारे जिनपर आई शर्म, वहीं कुछ ने कराया गर्व ","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
साल के वे सितारे जिनपर आई शर्म, वहीं कुछ ने कराया गर्व
Wed, 16 Dec 2015 02:05 PM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन
साल के वे सितारे जिनपर आई शर्म, वहीं कुछ ने कराया गर्व
1 of 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2015 में देश में हुई तमाम गतिविधियों में सिनेमा जगत की हस्तियों ने जमकर भाग लिया। यूं तो सिनेमा और सिनेमा जगत के लोग बरबस ही चर्चा का विषय बना करते हैं, लेकिन इस साल सिनेमाई सितारों ने लकीर से आगे आकर बयानबाजी की और देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इसमें ज्यादातर अपनी फिल्मों या कला की दुनिया के बजाय देश के हालात, राजनीति और निजी जिंदगियों पर बयानबाजी कर के चर्चा में रहे। साल की उन्हीं हस्तिओं और उनके कारनामों पर जनार्दन पांडेय की रिपोर्ट...
साल के वे सितारे जिनपर आई शर्म, वहीं कुछ ने कराया गर्व
2 of 11
इस साल सीने जगत के लोगों में ध्यान खींचने वालों में सबसे ताजा उदाहरण अभिनेता आमिर खान का है। उन्होंने हाल ही में देश में असहिष्णुता बढ़ने को लेकर बयान देकर पूरे देश में खलबली मचा दी। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे हालात हो गए हैं कि उनकी पत्नी ने एक दफे उनसे देश छोड़ने के बारे में पूछ चुकी हैं। इसके बाद उन पर जमकर हमले बोले गए। यहां तक कि कुछ राजनेताओं ने उनकी राष्ट्रभक्ति पर भी प्रश्नचिह्न खड़े किए। उनके समर्थन में भी आवाजें उठीं। आमिर अपने बयान से पीछे नहीं हटे और डटे रहे।
साल के वे सितारे जिनपर आई शर्म, वहीं कुछ ने कराया गर्व
3 of 11
इसी शृंखला में दूसरा नाम है, अभिनेता शाहरुख खान का। जिन्होंने इस साल अपने जन्मदिन पर देश में असहनशीलता बढ़ने का बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से देश में कट्टरता बढ़ी है। यह बात सरकार और हिन्दू धर्मगुरुओं को बिल्कुल पसंद नहीं आई। कुछ संस्थाओं के मुखियाओं और राजनीति से जुड़े लोगों ने उन्हें पाकिस्तान तक जाने की सलाह दे डाली। शाहरुख इससे इतने आहत हुए कि उन्होंने खुद को भांड करार देते हुए आगे से कुछ न कहने का बयान जारी किया।इसी शृंखला में दूसरा नाम है, अभिनेता शाहरुख खान का। जिन्होंने इस साल अपने जन्मदिन पर देश में असहनशीलता बढ़ने का बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से देश में कट्टरता बढ़ी है। यह बात सरकार और हिन्दू धर्मगुरुओं को बिल्कुल पसंद नहीं आई। कुछ संस्थाओं के मुखियाओं और राजनीति से जुड़े लोगों ने उन्हें पाकिस्तान तक जाने की सलाह दे डाली। शाहरुख इससे इतने आहत हुए कि उन्होंने खुद को भांड करार देते हुए आगे से कुछ न कहने का बयान जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
साल के वे सितारे जिनपर आई शर्म, वहीं कुछ ने कराया गर्व
4 of 11
हाल ही में सलमान खान ने अक ऑनलाइन शॉपिंग पॉर्टल शुरू किया है। जिसका नाम है 'खान मार्किट ऑनलाइन डॉट कॉम'। ये नाम ही उनकी परेशानी की वजह बन गया है। इसको लेकर उनके कानूनी नोटिस का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
साल के वे सितारे जिनपर आई शर्म, वहीं कुछ ने कराया गर्व
5 of 11
वही कंगना रनौत इस साल एक फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन को ठुकराकर चर्चा का विषय बनीं। गौरतलब है कि विज्ञापनों जरिए अभिनेता-अभिनेत्रियां करोड़ों की कमाई करती हैं। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन सरीखे कलाकार हर दूसरे विज्ञापन में दिख जाते हैं, ऐसे कंगना का ना बोलना सबके लिए हैरत में डालने वाला था। क्या उन्हें पैसे प्यार नहीं? लेकिन कंगना इसलिए उस ब्रांड के विज्ञापनों को ना बोल दिया कि वह तिल का ताड़ बनाकर दिखा रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।