{"_id":"7fdf9a982211079bfe2502ce5981d919","slug":"nissan-at-indian-auto-expo-2016","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निसान लेकर आ रही है लोकप्रिय कारें गॉडजिला और पैट्रोल","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
निसान लेकर आ रही है लोकप्रिय कारें गॉडजिला और पैट्रोल
Mon, 01 Feb 2016 03:32 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
निसान लेकर आ रही है लोकप्रिय कारें गॉडजिला और पैट्रोल
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जापानी कंपनी निसान ऑटो एक्सपो-2016 में कई कारों की सौगात लेकर आ रही है। सुपरकार जीटीआर के साथ ही नई एक्स-ट्रेल, निसान पैट्रोल कारों को दिखाया जाएगा। भारतीय बाजार में निसान की स्थिति ठीक-ठाक ही है। कंपनी यहां अच्छी स्थिति में आने के लिए मौजूदा कारों के साथ कड़ी मशक्कत कर रही है। खैर यहां जानते हैं उन दमदार कारों के बारे में जिन्हें निसान अपने कैंप में पेश करने जा रही है।
निसान लेकर आ रही है लोकप्रिय कारें गॉडजिला और पैट्रोल
2 of 5
जीटी-आर: निसान के पवेलियन में सबसे बड़ा आकर्षण जीटी-आर होगी। यह कार गॉडजिला के नाम से भी मशहूर है। कार की संभावित कीमत 2 करोड़ रुपए हो सकती है। इसे 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में केवल 2 सेकेंड का समय लगता है। इसमें 3.8 लीटर का वी6 इंजन दिया गया है। यह इंजन 545 बीएचपी पावर जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है।
निसान लेकर आ रही है लोकप्रिय कारें गॉडजिला और पैट्रोल
3 of 5
एक्स-ट्रेल: कम बिक्री के चलते इसे 2014 में बंद कर दिया गया था। अब कंपनी इसे फिर से लॉन्च करने जा रही है। इस 5-सीटर एसयूवी की संभावित कीमत करीब 25 लाख रुपए होगी। इसमें 2.0 लीटर का डीसीआई डीजल इंजन दिया जाएगा। ऑफरोडिंग के लिए ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
निसान लेकर आ रही है लोकप्रिय कारें गॉडजिला और पैट्रोल
4 of 5
निसान पैट्रोल: निसान की पैट्रोल एसयूवी दुनियाभर में काफी मशहूर है। यह कार ऑडी क्यू-7, टोयोटा लैंड क्रूजर, मर्सिडीज-बेंज जीएल को कड़ी टक्कर देती है। एक्सपो में पेश किए जाने के दौरान इसमें दिए गया लेटेस्ट इंफोटेंमेंट/नेवीगेशन सिस्टम, टेरेन मॉनिटरिंग सिस्टम, एडजस्टेबल सस्पेंशन जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
निसान लेकर आ रही है लोकप्रिय कारें गॉडजिला और पैट्रोल
5 of 5
किक कॉन्सेप्ट: कॉम्पैक्ट एसयूवी किक के कॉन्सेप्ट को भी ऑटो एक्सपो-2016 में उतारा जा सकता है। प्रोडक्शन के लिए तैयार मॉडल भी काफी हद तक कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता ही होगा। इसे साओ पाउलो मोटर शो-2014 और ब्यूनोस आयर्स मोटर शो-2015 में दिखाया जा चुका है। इसकी काफी सराहना भी मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।