फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: दुनिया के 10 सबसे महंगे हीरे, 4 भारत के

Sat, 07 Nov 2015 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Nov 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: दुनिया के 10 सबसे महंगे हीरे, 4 भारत के

The Most Expensive Diamonds In The World

हीरा अपनी बेशकीमती चमक और कीमत की वजह से हमेशा से लोगों की पसंद रहा है। दुनिया के 10 में से 4 हीरे भारत में खोजे गए। देखिए सबसे महंगे हीरे।

तस्वीरें: दुनिया के 10 सबसे महंगे हीरे, 4 भारत के

The Most Expensive Diamonds In The World

शायद ही कोई हो जो कोहीनूर के बारे में न जानता हो। कोहीनूर दुनिया का सबसे अनोखा और बेशकीमती हीरा। कोहीनूर एक पारसी नाम है। अंग्रेज इसे माउंटेन ऑफ लाइट कहते हैं। 105 कैरेट का ये हीरा अनमोल है। कुछ जानकार इसे ईसा पूर्व की खोज बताते हैं तो कुछ का मानना है कि इसे सन 1300 में खोजा गया था। कोहीनूर के पहले कागजातों के मुताबिक सन 1526 में ये भारतीय मुगल शासक बाबर के पास था।

तस्वीरें: दुनिया के 10 सबसे महंगे हीरे, 4 भारत के

The Most Expensive Diamonds In The World

दूसरे नंबर पर द कलिनन डायमंड है। 530.20 कैरेट का ये हीरा नाशपाती के आकार का है। साल 1905 में इसे दक्षिण अफ्रीका की जिस खान से खोजा गया था उसका मालिक थॉमस कलिनन नाम का शख्स था, इसलिए इस हीरे का नाम कलिनन पड़ा। बाद में इसे नौ भागों में काटा गया। इसकी कीमत 400 मिलियन डॉलर यानी आज के हिसाब से करीब 26 अरब 32 करोड़ 40 लाख रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: दुनिया के 10 सबसे महंगे हीरे, 4 भारत के

The Most Expensive Diamonds In The World

तीसरे नंबर पर द होप डायमंड है। 45.52 कैरेट के गाढ़े नीले रंग के इस दुर्लभ हीरे का उदगम स्थान भारत है।  इसकी कीमत 350 मिलियन डॉलर यानी करीब 23 अरब 03 करोड़ 35 लाख रुपए है। माना जाता है कि इस हीरे के साथ एक श्राप चलता है। भारत से जिस शख्स ने इस हीरे को चुराया था तो उसकी मौत हो गई थी। लंबे समय तक हेनरी फिलिफ होप नाम के शख्स के कब्जे में रहने से इस हीरे का नाम होप पड़ गया। फिलहाल ये वॉशिगटन के म्यूजियम की शान बढ़ा रहा है।

विज्ञापन

तस्वीरें: दुनिया के 10 सबसे महंगे हीरे, 4 भारत के

The Most Expensive Diamonds In The World

द ग्राफ पिंक चौथे नंबर पर है। 24.78 कैरेट के इस गुलाबी हीरे की कीमत 46 मिलियन डॉलर यानी करीब 3 अरब 02 करोड़ 72 लाख 60 हजार रुपए है। इसके पहले मालिक हैरी विंस्टन ने इस 60 साल तक निजी कलेक्शन में रखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed