{"_id":"61c3b706b0d575c82ef89b1e6fe385e8","slug":"bihar-s-controversy-king","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये 7 हैं बिहार के कंट्रोवर्सी किंग, मुंह खोलते ही करा देते हैं बवाल","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
ये 7 हैं बिहार के कंट्रोवर्सी किंग, मुंह खोलते ही करा देते हैं बवाल
Mon, 27 Jul 2015 02:42 PM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 02:42 PM IST
विज्ञापन
ये 7 हैं बिहार के कंट्रोवर्सी किंग, मुंह खोलते ही करा देते हैं बवाल
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवादित बयान देने वालों की अगर कोई लिस्ट तैयार की जाए तो शायद उसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पहले स्थान पर रहें। दो दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी को कालिया नाग कहने वाले लालू यादव इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं।
ये 7 हैं बिहार के कंट्रोवर्सी किंग, मुंह खोलते ही करा देते हैं बवाल
2 of 7
इस कड़ी में दूसरा नाम हैं पूर्व सीएम जीतन राम मांझी। सत्ता से हटाने के कारण मांझी कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रावण तक कह चुके हैं। सीएम रहने के दौरान तो उन्होंने एक बार भ्रष्ट अधिकारियों के हाथ काट देने तक का बयान दे डाला था। बिहार में बाढ़ आने के दौरान उन्होंने खुद का उदाहरण देकर लोगों को चूहे खाने की नसीहत दे डाली थी। केन्द्र से तकरार हुई तो केन्द्रीय मंत्रियों को बिहार में न घुसने देने की चेतावनी तक दे डाली थी। बिहार में एक कार्यक्रम में बोलते हुए मांझी ने कहा, 'आप जवान आदमी बाहर चले जाते थे और साल भर बाद आते थे। आपकी पत्नी यहां घर पर क्या करती थी... यह सोचने की बात है।'
ये 7 हैं बिहार के कंट्रोवर्सी किंग, मुंह खोलते ही करा देते हैं बवाल
3 of 7
बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू के अध्यक्ष शरद यादव भी अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने संसद में केरल की महिलाओं के सांवले रंग पर ऐसा बयान दिया कि उनकी जमकर आलोचना हुई। इस दौरान संसद में जब स्मृति ईरानी ने उनके बयान से नाराजगी जताई तो उन्होंने यह तक कह डाला कि 'तुम क्या हो मैं जानता हूं।' इसके अलावा पदम पुरस्कारों पर उन्होंने यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया कि 'पद्म पुरस्कार बेईमान और व्यवस्था से जुड़े लोगों को ही मिलता है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये 7 हैं बिहार के कंट्रोवर्सी किंग, मुंह खोलते ही करा देते हैं बवाल
4 of 7
बिहार भाजपा के बड़े नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरीराज किशोर भी अपने बड़बोलेपन के कारण चर्चाओं में रहते हैं। लोकसभा चुनावों से पूर्व उनके मोदी के विरोधियों को पाकिस्तान भेजने के बयान पर बड़ा हल्ला मचा था। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया कि अगर उनका रंग गोरा न होता तो राजीव गांधी उनसे शादी नहीं करते। इस बयान के चलते उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की डांट भी खानी पड़ी।
विज्ञापन
ये 7 हैं बिहार के कंट्रोवर्सी किंग, मुंह खोलते ही करा देते हैं बवाल
5 of 7
पूर्व आरजेडी सांसद और लालू के खासमखास रहे पप्पू यादव भी अपने विवादित बयानों के कारण चर्चाओं में रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने यह बयान दिया था कि देश में कानून व्यवस्था की हालत वेश्या से भी बदतर है। आज देश का कानून पूंजीपतियों की रखैल बनकर रह गया है। हाल ही में उन्होंने बयान दिया कि राजनीतिज्ञ निहायत ही गिरे हुए होते हैं मेरा बस चले तो उन्हें जहां मिले गोली मार दूं। वो यहीं नहीं रुके और बोले कि रास्ते में नाग मिले तो उसे छोड़ दो लेकिन पॉलीटिशियन मिले तो उसे मत छोड़ना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।