Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Rewari: Teej and August 15 coincide, markets bustle with activity; demand for Tricolour kites also rises
{"_id":"6a7f242cfb8ed4674706be6c","slug":"video-rewari-teej-and-august-15-coincide-markets-bustle-with-activity-demand-for-tricolour-kites-also-rises-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: तीज और 15 अगस्त एक साथ, बाजार में बढ़ी रौनक; तिरंगा पतंगों की भी बढ़ी मांग","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
रेवाड़ी: तीज और 15 अगस्त एक साथ, बाजार में बढ़ी रौनक; तिरंगा पतंगों की भी बढ़ी मांग
रेवाड़ी। इस बार 15 अगस्त और तीज का त्योहार एक ही दिन होने के कारण शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शनिवार को तीज पर पतंगबाजी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। वहीं स्वतंत्रता दिवस के चलते तिरंगा पतंगों की मांग भी बढ़ गई है। बाजार में रंग-बिरंगी पतंगों के साथ तिरंगे के रंग और देशभक्ति से जुड़ी डिजाइन वाली पतंगें बच्चों और युवाओं को खूब पसंद आ रही हैं।
पतंगों की दुकानों पर बच्चों से लेकर बड़ों तक की चहल-पहल बनी हुई है। दुकानदारों के अनुसार इस बार तीज और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन होने से पतंगों की बिक्री सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहने की उम्मीद है। खासकर तिरंगा पतंगों की मांग को देखते हुए दुकानदारों ने इनका अतिरिक्त स्टॉक मंगाया है।
बाजार में अमृतसर स्पेशल, बरेली का डफ्फल, पैना, अड्डा, मंजोला, आदमी पतंग, चील पतंग, मटका, डोरेमोन, तिरंगा, रॉकेट, तीन उड़ता और कार्टून वाली पतंगें उपलब्ध हैं। पतंगों की कीमत तीन रुपये से लेकर 30 रुपये तक है, जबकि अमृतसर स्पेशल पतंग 100 से 150 रुपये तक बिक रही है। वहीं एक डोर का मांझा 150 से 250 रुपये और अच्छी गुणवत्ता वाला मांझा 1800 रुपये तक उपलब्ध है।
जयपुर और बरेली से आ रही पतंगें
शहर के पतंग व्यापारी अधिकांश पतंगें जयपुर से मंगवा रहे हैं। वहीं बरेली से पतंगों के साथ मांझा भी मंगाया जाता है। व्यापारियों के अनुसार बरेली की पतंगें महंगी होने के कारण जयपुर और दिल्ली में बनी पतंगों की बिक्री अधिक है। पतंगों के साथ पैराशूट की भी मांग बनी हुई है। रात के समय लोग पैराशूट उड़ाकर त्योहार का आनंद लेते हैं।
थोक विक्रेता बंटू भटनागर व गौरव भटनागर ने बताया कि कोरोनाकाल के बाद इस साल पतंगों के बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। इस सीजन में करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। 15 अगस्त और तीज एक ही दिन होने से इस बार तिरंगा पतंगों की बिक्री भी बढ़ने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।