फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तालिबान: औरत की पत्थर मार-मार कर हत्या

Wed, 04 Nov 2015 04:18 PM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन

तालिबान: औरत की पत्थर मार-मार कर हत्या

Afghan woman stoned to death for alleged adultery

मध्य अफगानिस्तान में प्रेमी संग शारीरिक संबंध बनाने के इलजाम में एक युवती की पत्थर मार-मार कर हत्या कर दी गई है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। तीस सेकेंड के वीडियो क्लिप में महिला जमीन में तैयार किए गए गड्ढे में आधी गड़ी हुई दिख रही है, आस पास पगड़ी बांधे मर्द उसे पत्थरों से मार रहे हैं। उन्नीस से 21 साल की लग रही रूखसाना के प्रेमी को कोड़े मारे गए। टोलो न्यूज एजेंसी के अनुसार हत्या की ये घटना एक हफ्ते पहले तालिबान नियंत्रित इलाके में हुई है। 'रेडियो फ्री यूरोप' के मुताबिक युवती और उसका 23 वर्षीय प्रेमी घर से भागे थे और शादी करना चाहते थे।


तालिबान: औरत की पत्थर मार-मार कर हत्या

Afghan woman stoned to death for alleged adultery

अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया है कि रुखसाना की तालिबान, स्थानीय धार्मिक नेताओं और हथियारबंद वारलॉर्ड्स की भीड़ ने पत्थर मार मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रुखसाना के परिवार ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी तय कर दी थी। रुखसाना को प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ा गया था। अफगानिस्तान के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के इस व्यवहार को रूढ़िवादी मुस्लिम बिलकुल बर्दाश्त नहीं करते। रुखसाना के प्रेमी को कोड़े मार कर छोड़ दिया गया। मार्च में फरखुंदा को काबुल में पत्थर मार मार कर जला दिया गया था। उन पर कुरान की एक प्रति जलाने का आरोप था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed