भारतीय मूल के हरजीत सज्जन अब कनाडा की नई सरकार में रक्षा मंत्री होंगे। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूड्यृ ने 30 सदस्यीय कैबिनेट को शपथ दिलाई है। यह शपथ ग्रहण समारोह कनाडा के ओटावा में संपन्न हुआ। हरजीत सज्जन राजनीति में आने से पहले कनाडा की आर्मी का हिस्सा रह चुके हैं। हरजीत को वैनकोवर साउथ से लॉमेकर चुना गया है। हरजीत सज्जन अपनी आर्मी की नौकरी के दौरान कई लड़ाइयों पर जा चुके हैं। साथ ही बोसनिया और तीन बार अफगानिस्तान के कंधार में दुश्मनों के छक्के छुड़ा चुके हैं।
भारत में पैदा हुए हरजीत सिंह सज्जन बने कनाडा के नए रक्षा मंत्री
Updated Fri, 06 Nov 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
भारत में पैदा हुए हरजीत सिंह सज्जन बने कनाडा के नए रक्षा मंत्री