फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए तस्वीरें: चर्च में गोली चलाने वाले संदिग्ध का फुटेज जारी

Thu, 18 Jun 2015 07:28 PM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन

देखिए तस्वीरें: चर्च में गोली चलाने वाले संदिग्ध का फुटेज जारी

firing in church

अमरीका के साउथ कैरोलाइना के चार्ल्सटन शहर के ऐतिहासिक चर्च में गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा है कि करीब 20 साल के एक गोरे संदिग्ध व्यक्ति का सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया है। चार्ल्सटन पुलिस ने ट्वीट में उस संदिग्ध आदमी का हुलिया और कपड़ों का ब्यौरा देते हुए बताया कि वह काले रंग की एक गाड़ी से भाग निकला था। एमानुएल अफ़्रीकन मैथडिस्ट एपिस्कोपल चर्च में हुई गोलीबारी पर चार्ल्स्टन के पुलिस प्रमुख ग्रेगरी मलन ने कहा, " हम इसे नफ़रत की वजह से किया गया अपराध मान रहे हैं।"



देखिए तस्वीरें: चर्च में गोली चलाने वाले संदिग्ध का फुटेज जारी

firing in church

स्थानीय समय के मुताबिक रात नौ बजे जब गोलीबारी हुई तब चर्च में एक सभा चल रही थी। चर्च की पादरी, राज्य की सेनेटर क्लेमेन्टा पिनकनी भी इस घटना में मारी गई हैं। गोलीबारी के बाद आठ लोगों की मौत चर्च में हुई जबकि एक की मौत कुछ देर बाद हुई।

देखिए तस्वीरें: चर्च में गोली चलाने वाले संदिग्ध का फुटेज जारी

firing in church

गोलीबारी में बची एक महिला ने स्थानीय मीडिया को बताया कि गोली चलाने वाले शख्स ने उससे कहा कि वह उसे घटना की जानकारी लोगों को देने के लिए ज़िंदा छोड़ रहा है। नेशनल एसोसिएशन फॉर द   एडवान्समेन्ट ऑफ कलर्ड पीपल के एक अधिकारी ने बताया की हमलावर गोलीबारी से पहले चर्च में बैठा था।
रिपबलिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारी हासिल करने की रेस में शामिल जेब बुश ने गुरुवार को चार्ल्सटन में होने वाले अपने एक आयोजन को रद्द कर दिया है। उनकी टीम ने घटना पर बयान जारी कर शोक जताया है। चार्ल्सटन के मेयर जो रिली और साउथ कैरोलाइना की सेनेटर टिम स्कॉट ने भी शोक जताया है। चर्च में हमले के बाद कई स्थानीय लोगों को चर्च के पास प्रार्थना करते देखा गया। नॉर्थ चार्ल्सटन में दो महीने पहले एक गोरे पुलिसकर्मी ने अफ्रीकी मूल के अमरीकी नागरिक की हत्या कर दी थी जिसका बहुत विरोध हुआ था। 19वीं सदी में बना एमानुएल अफ़्रीकन मेथडिस्ट एपिस्कोपल चर्च अमरीका के सबसे पुराने चर्चों में से एक है। इसके संस्थापकों में से एक-डेनमार्क वर्सी-1822 में हुए विफल गुलाम विद्रोह के नेता थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed