{"_id":"5973a31b5fefbe45f14007fccab908b4","slug":"sweden-sword-attack-in-school-two-people-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कूल में नकाबपोश तलवारबाज का हमला, 2 की मौत","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
स्कूल में नकाबपोश तलवारबाज का हमला, 2 की मौत
Fri, 23 Oct 2015 10:27 AM IST
Updated Fri, 23 Oct 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में नकाबपोश तलवारबाज का हमला, 2 की मौत
1 of 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वीडन के एक स्कूल में तलवार लेकर घुसे एक नकाबपोश ने एक छात्र और एक शिक्षक का कत्ल कर दिया है। पश्चिमी शहर ट्रॉलहैट्टन के इस हमले में एक दूसरे छात्र और शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 21 साल के हमलावर को पुलिस ने गोली मार दी और बाद में उसकी मौत गई। वह ट्रॉलहैट्टन का ही रहने वाला था।
स्कूल में नकाबपोश तलवारबाज का हमला, 2 की मौत
2 of 3
संदिग्ध व्यक्ति ने काले रंगे के कपड़े पहने हुए थे और हमले से पहले छात्रों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं थीं। चश्मदीदों का कहना है कि घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों छात्र चीख़ते हुए इमारत से बाहर की तरफ़ भागने लगे। अधिकारियों ने संदिग्ध की पहचान कर ली है लेकिन उसका नाम नहीं बताया है। एक संवाददाता सम्मेलन में पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि संदिग्ध के घर की तलाशी में कई 'दिलचस्प' चीजें मिली हैं।
स्कूल में नकाबपोश तलवारबाज का हमला, 2 की मौत
3 of 3
प्रवक्ता ने इसपर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या संदिग्ध का संबंध किसी चरमपंथी संगठन से था। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्ध के फ़ेसबुक और यूट्यूब अकाउंट से यह संकेत मिला कि उसकी दिलचस्पी हिटलर और नाज़ी जर्मनी में थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।