{"_id":"67bbc7254198d7ffaba726294f46e65c","slug":"india-vs-pakistan-7-great-moments-of-this-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर मिस कर गए 'महामुकाबला', तो पढ़ें ये 7 रोमांचक क्षण","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
अगर मिस कर गए 'महामुकाबला', तो पढ़ें ये 7 रोमांचक क्षण
Sun, 28 Feb 2016 07:57 AM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 07:57 AM IST
विज्ञापन
अगर मिस कर गए 'महामुकाबला', तो पढ़ें ये 7 रोमांचक क्षण
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो और रोमांच ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। मीरपुर में खेले गए एशिया कप के इस चौथे मैच में ये दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने थीं और रोमांच मैच की पहली ही गेंद से आने लगा था जो जीत के साथ ही खत्म हुआ। फिलहाल 27 फरवरी को खेले गए इस मुकाबले को भारत ने 27 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत लिया।
अगर मिस कर गए 'महामुकाबला', तो पढ़ें ये 7 रोमांचक क्षण
2 of 9
इस महामुकाबले के दौरान मैच में रोमांच के कई क्षण आए जिसमें से हमने आपके लिए 7 मौके चुने हैं जिन्हें पढ़कर आपको एक बार फिर इस मुकाबले का रोमांच आ जाएगा।
अगर मिस कर गए 'महामुकाबला', तो पढ़ें ये 7 रोमांचक क्षण
3 of 9
टीम इंडिया के सामने मैच में जीत के लिए 84 रनों का छोटा सा लक्ष्य मिला। पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे की एक नई जोड़ी मैदान पर उतरी लेकिन पहले ही ओवर की 4 गेंदों के अंदर दोनों बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। यह ओवर दागी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने डाली। दोनों ही बल्लेबाजों के 0 पर आउट होने से भारतीय खेमा उस समय सन्न हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर मिस कर गए 'महामुकाबला', तो पढ़ें ये 7 रोमांचक क्षण
4 of 9
शुरुआती 4 गेंदों के अंदर महज 2 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद जब टीम इंडिया को एक बड़ी साझेदारी की जरुरत थी तो सुरेश रैना भी टीम का साथ मंझधार में छोड़ गए। मोहम्मद आमिर ने शुरुआती सफलता हासिल कर रैना को भी सिर्फ एक रन पर आउट कर वापस भेज दिया। रैना का आउट होना टीम इंडिया के लिए बड़े झटके जैसा था।
विज्ञापन
अगर मिस कर गए 'महामुकाबला', तो पढ़ें ये 7 रोमांचक क्षण
5 of 9
पाकिस्तान की पारी के दौरान भारत की हर सफलता पर रोमांच आया लेकिन सबसे शानदार पल वो रहा जब सीमा रेखा के पास खड़े रविंद्र जडेजा के सटीक थ्रो पर दूसरा रन लेने का प्रयास कर रहे कप्तान शाहिद अफरीदी (2) को रन आउट करा दिया। अफरीदी को अपनी आतिशी बल्लेबाजी शुरू करनी ही थी कि वह अपनी दूसरी गेंद पर रन आउट हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।