{"_id":"523a3f0ba4fc11d29976849697087977","slug":"ms-dhoni-first-double-duck-in-odi-by-same-bowler","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार के साथ-साथ धोनी को पहली बार लगा ऐसा झटका","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
हार के साथ-साथ धोनी को पहली बार लगा ऐसा झटका
Thu, 21 Jan 2016 02:26 PM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
हार के साथ-साथ धोनी को पहली बार लगा ऐसा झटका
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कैनबरा वनडे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों टीम इंडिया 2 शतक के बावजूद हार गई, लेकिन हार से पहले ही भारतीय कप्तान धोनी को करियर में पहली बार ऐसा जोरदार झटका लगा जो कभी भी उनके साथ नहीं हुआ था।
हार के साथ-साथ धोनी को पहली बार लगा ऐसा झटका
2 of 5
कप्तान धोनी को यह झटका उस समय लगा जब वह शिखर धवन के आउट होने और अजिंक्य रहाणे के चोटिल हो जाने से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और आते ही 0 पर आउट हो गए। वह अपनी पारी की तीसरी गेंद पर खाता खोले बगैर ही 0 पर पवेलियन लौट गए। उनके साथ 0 पर आउट होने की घटना बहुत ही कम हुई है ऐसे में जब वह खाता नहीं खोल पाए तो सभी को आश्चर्य भी हुआ।
हार के साथ-साथ धोनी को पहली बार लगा ऐसा झटका
3 of 5
धोनी अपने 274 मैचों के वनडे करियर में 8 बार 0 पर आउट हुए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई गेंदबाज उन्हें 2 बार खाता खोलने से रोकने में सफल हुआ। गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स ने कैनबरा वनडे में धोनी को खाता खोलने का मौका नहीं दिया। वह 5 साल पहले भी 2010 में विजग में हुए मैच में धोनी को 9 पर आउट कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हार के साथ-साथ धोनी को पहली बार लगा ऐसा झटका
4 of 5
जॉन हेस्टिंग्स ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने धोनी को वनडे में 2 बार 0 पर आउट किया है। वह अपने करियर के पहले मैच में भी 0 पर ही आउट हुए थे। साथ ही एक जानकारी और, वह 3 टीमों (बांग्लादेश, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ 2-2 बार खाता नहीं खोल सके हैं। जबकि दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ एक बार 0 पर आउट हुए हैं।
विज्ञापन
हार के साथ-साथ धोनी को पहली बार लगा ऐसा झटका
5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी ने कैनबरा वनडे में हार के बाद कहा था, "मैं नाराज नहीं हूं, मैं निराश हूं। यह एक ऐसा मैच था, जिसमें हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए। मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं। मुझे पारी को आगे बढ़ाना चाहिए था लेकिन मैं आउट हो गया। युवाओं पर कुछ दबाव था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दबाव का खेल है। आपको सही शॉट के बारे में सोचना होता है। पिछले पांच सालों से हमारे पास स्पिनरों के अलावा कोई गेंदबाजी आक्रमण तय नहीं है। इस वजह से कुछ अधिक रन दे दिए जाते हैं। यही हमारी कमजारी है, जिसके बारे में हमें सोचना होगा।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।