फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो साल बाद टीम को मिला ऐसा विस्फोटक बल्लेबाज

Thu, 25 Feb 2016 06:38 PM IST
Updated Thu, 25 Feb 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन

दो साल बाद टीम को मिला ऐसा विस्फोटक बल्लेबाज

ms dhoni said hardik is a game changer batsman

लगता है कि टीम इं‌डिया को अगला युवराज सिंह मिल गया है जो बल्ले से कमाल दिखाने के बाद गेंद से विपक्षी टीम को परेशान करना सकता है। ऐसा ही दिखा बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जब हार्दिक पांड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया।

दो साल बाद टीम को मिला ऐसा विस्फोटक बल्लेबाज

ms dhoni said hardik is a game changer batsman

हार्दिक पांड्या के खेल से भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी काफी प्रभावित हैं और उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि वह टी-20 में भारत के लिए गेमचेंजर साबित हुए हैं। पांड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच में 18 गेंदों में 31 रन बनाए और चार ओवरों में 23 रन देकर एक विकेट भी झटका।

दो साल बाद टीम को मिला ऐसा विस्फोटक बल्लेबाज

ms dhoni said hardik is a game changer batsman

बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या ने शुरुआती 11 गेंदों में ही 28 रन कूट दिए थे। इसमें 1 छक्का और 4 चौके भी शामिल थे। पांचवें-छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पिछले दो साल में पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 18 गेंदों में 31 रन बनाए। हार्दिक 166.66 स्ट्राइक रेट से 60 टी-20 रन बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल बाद टीम को मिला ऐसा विस्फोटक बल्लेबाज

ms dhoni said hardik is a game changer batsman

एशिया कप के पहले मैच में जब युवराज के आउट होने के बाद भारत की स्थिति ठीक नहीं थी, ऐसे वक्त पर कप्तान धोनी ने खुद के बजाय हार्दिक को बल्लेबाजी करने उतारा। हार्दिक ने आते ही अपना आक्रामक खेल दिखाया और रोहित शर्मा के साथ मात्र 26 गेंदों पर 61 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की। गेंदबाजी में भी हार्दिक ने अच्छा प्रदर्शन किया। 4 ओवर में मात्र 23 रन देकर 1 विकेट झटका।

विज्ञापन

दो साल बाद टीम को मिला ऐसा विस्फोटक बल्लेबाज

ms dhoni said hardik is a game changer batsman

खुद अपने खेल के बारे में हार्दिक का कहना है कि वह विशुद्ध बल्लेबाज हैं, कोई पिंच हिटर नहीं। उन्होंने कबूला कि उनका खेल आक्रामक है। हार्दिक ने क्रिकेट जगत में अपने दो प्रेरक क्रिकेटरों के नाम ‌भी लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed